हथियार तस्कर तीन पिस्टल, एक हजार कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated at : 04 Jun 2014 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार तस्कर तीन पिस्टल, एक हजार कारतूस के साथ गिरफ्तार

पटना: विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने पटना जिले के जक्कनपुर थाना अंतर्गत बस स्टैंड के समीप से एक हथियार तस्कर को तीन अवैध देशी पिस्टल और एक हजार कारतूस के साथ आज धर दबोचा. पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमित कुमार ने बताया कि एक बडे हथियार तस्कर के हथियार एवं गोली ले कर दरभंगा, […]

विज्ञापन

पटना: विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने पटना जिले के जक्कनपुर थाना अंतर्गत बस स्टैंड के समीप से एक हथियार तस्कर को तीन अवैध देशी पिस्टल और एक हजार कारतूस के साथ आज धर दबोचा.

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमित कुमार ने बताया कि एक बडे हथियार तस्कर के हथियार एवं गोली ले कर दरभंगा, हाजीपुर, पटना होते हुए लखीसराय जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ टीम ने पटना के जक्कनपुर बस स्टैंड के पास उत्तर प्रदेश की नंबर वाली एक एम्बेस्डर कार को रोककर पूछताछ के क्रम में उक्त वाहन चालक तथा हथियार तस्कर निरंजन मिश्र को तीन अवैध देशी पिस्टल और एक हजार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि हथियार की इस खेप को एम्बेस्डर कार के नीचे तेल टंकी के बगल में बनाए गए एक बाक्स से बरामद किया गया.अमित ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने स्वयं को निरंजन मिश्र मुंगेर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत केलावाडी का निवासी बताया.

एसटीएफ की टीम ने निरंजन मिश्र के पास से एक मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये नकद भी बरामद किये.उन्होंने नाम का खुलासा करने से इंकार करते हुए बताया कि एसटीएफ को एक दूसरे बडे हथियार तस्कर जो कि मुंगेर का रहने वाला है के आने की गुप्त सूचना मिली थी और उसी क्रम में निरंजन मिश्र उनके हत्थे चढा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन