18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

फुलवारी : जमीन विवाद में गोलीबारी, एक जख्मी

फुलवारीशरीफ. जानीपुर के रामपुर ब्रह्मस्थान के पास खेत में मिट्टी कटवा रहे सहदेव यादव को रामपुर गांव के ही जयराम सिंह के बेटे लल्लू सिंह ने अपने साथियों संग मिल कर गोली मार दी. गोली सहदेव यादव के हाथ में लगी और वह जान बचाने के लिए भागने लगा. इसके बाद बदमाशों ने सहदेव यादव […]

फुलवारीशरीफ. जानीपुर के रामपुर ब्रह्मस्थान के पास खेत में मिट्टी कटवा रहे सहदेव यादव को रामपुर गांव के ही जयराम सिंह के बेटे लल्लू सिंह ने अपने साथियों संग मिल कर गोली मार दी.
गोली सहदेव यादव के हाथ में लगी और वह जान बचाने के लिए भागने लगा. इसके बाद बदमाशों ने सहदेव यादव को खदेड़ कर गोलियां चलायीं. हालांकि, अपराधियों द्वारा चलायी गयी दोनों गोलियां सहदेव के बांह में ही लगी हैं. मौके पर मौजूद सहदेव यादव के भतीजे लल्लू यादव ने शोर मचाया, तो ग्रामीण दौड़े तब अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये.
आनन फानन सहदेव यादव को रामपुर फरीदपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गये. जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जानीपुर थानेदार मोहन प्रसाद सिंह ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें