18 साल बाद बॉलिंग करने उतरे वकार यूनिस की हुई फजीहत, सरदार जी ने पहले छुए पैर फिर जड़ दिए 4 छक्के
वकार यूनिस (फोटो- सोशल मीडिया)
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनिस के 18 साल बाद मैदान पर उतरने पर एक भारतीय बल्लेबाज ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर उनकी गेंदों पर 4 छक्के जड़ दिए.
Waqar Younis: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने अपने करियर में दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी यॉर्कर और रिवर्स स्विंग से परेशान किया. लेकिन संन्यास के करीब 18 साल बाद जब वह दोबारा गेंद लेकर मैदान पर उतरे तो एक भारतीय बल्लेबाज ने उनकी ऐसी धुनाई की, जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएंगे. दिलचस्प बात यह है कि भारतीय सरदार जी ने बल्लेबाजी शुरू करने से पहले वकार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. इसके बाद उनकी गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए.
शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में सुनाया किस्सा
वकार यूनिस ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में सिडनी में हुई इस मजेदार घटना का खुलासा किया. बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कभी उनका मन करता है कि वह दोबारा गेंद हाथ में लेकर अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाएं? इस पर उन्होंने रिटायरमेंट के बाद का एक दिलचस्प अनुभव साझा किया.
वकार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब 18 साल बाद वह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक मैच में गेंदबाजी करने उतरे थे. इसी दौरान एक सरदार जी बल्लेबाजी के लिए आए. उन्होंने क्रीज पर पहुंचने से पहले वकार के पैर छुए. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने भी मुस्कुराते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया.
आशीर्वाद लेने के बाद जड़ दिए चार छक्के
हालांकि, सम्मान जताने का यह सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चला. जैसे ही वकार ने गेंदबाजी शुरू की, भारतीय बल्लेबाज ने उनके खिलाफ चार छक्के जड़ दिए. दुनिया के खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार वकार के लिए यह अनुभव काफी अलग था. जिस गेंदबाज की यॉर्कर से बड़े-बड़े बल्लेबाज बचने की कोशिश करते थे, उसे रिटायरमेंट के इतने साल बाद एक बल्लेबाज ने जमकर निशाना बनाया.
वकार ने इस घटना को हंसते हुए याद किया. उन्होंने बताया कि इस मैच के बाद उन्होंने फिर कभी गेंदबाजी करने की कोशिश नहीं की. पॉडकास्ट में मौजूद लोग भी उनका यह किस्सा सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
यहां देखें वीडियो
View on Instagram
ऐसा रहा वकार यूनुस का अंतरराष्ट्रीय करियर
वकार यूनिस पाकिस्तान के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने 87 टेस्ट मैचों में 373 और 262 वनडे मुकाबलों में 416 विकेट लिए. वह 1992 में पाकिस्तान की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे. अपनी रिवर्स स्विंग और घातक यॉर्कर के लिए मशहूर वकार का यह किस्सा उनके क्रिकेट करियर के सबसे मजेदार अनुभवों में से एक है.
वकार युनिस का रिकॉर्ड
| टेस्ट | वनडे | |
| मैच | 87 | 262 |
| पारी | 154 | 258 |
| विकेट | 373 | 416 |
| औसत | 23.56 | 23.84 |
| इकोनॉमी रेट | 3.25 | 4.69 |
| बेस्ट बॉल्गिं | 13/135 | 7/36 |
| 5 विकेट | 22 | 13 |
ये भी पढ़ें: सिर्फ 3 प्लेयर्स को BCCI देती है ग्रेड A की सैलरी, जानें किस ग्रेड में है रोहित-कोहली का नाम; देखें पूरी लिस्ट
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए