ePaper

टोक्यो ओलिंपिक में 3 शानदार गोल करने वाले स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने लिया संन्यास

Updated at : 30 Sep 2021 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
टोक्यो ओलिंपिक में 3 शानदार गोल करने वाले स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने लिया संन्यास

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने युवाओं के लिए रास्ता बनाने की कवायद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की है.

विज्ञापन
undefined

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने युवाओं के लिए रास्ता बनाने की कवायद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की है.

undefined

रूपिंदर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मैं आपको भारतीय हॉकी टीम से संन्यास लेने के अपने फैसले से अवगत कराना चाहता हूं. पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ रहे.

undefined

उन्होंने आगे कहा कि तोक्यो में अपनी टीम के साथ पोडियम पर खड़े होने के अनुभव को मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकूंगा. उन्होंने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय हॉकी छोड़ने की घोषणा की है.

undefined

रूपिंदर ने कहा कि मेरा मानना है कि अब समय आ गया है जब युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उस आनंद की अनुभूति का अवसर दिया जाये जो भारत के लिये खेलते हुए मैं पिछले 13 साल से अनुभव कर रहा हूं.

undefined

30 वर्ष के रूपिंदर ने भारत के लिए 223 मैच खेले हैं. वह तोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने मैच के दौरान शानदार गोल भी किये.

undefined

रूपिंदर और टीम के साथी गुरजंत सिंह को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की ओर से हॉकी चंडीगढ़ द्वारा गृह राज्य लौटने के बाद आयोजित एक समारोह में 5-5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला.

undefined

रूपिंदर पाल सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के कांस्य पदक जीतने वाले अभियान के दौरान जर्मनी के खिलाफ तीसरे स्थान के मैच में पेनल्टी स्ट्रोक सहित तीन महत्वपूर्ण गोल किए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola