ePaper

Pro Kabaddi League 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को 51-30 से हराया, अर्जुन देशवाल का सुपर रेड

Updated at : 30 Jan 2022 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को 51-30 से हराया, अर्जुन देशवाल का सुपर रेड

जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत में स्टार रेडर अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन किया. अर्जुन ने कुल 17 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये. इसके अलावा ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने 8, डिफेंडर विशाल और कप्तान संदीप धुल ने 5-5 प्वाइंट बनाये.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pro Kabaddi League 2022) के 82वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने पटना पाइरेट्स (Patna Pirates ) को 51-30 से हराया. जयपुर की जीत में स्टार रेडर अर्जुन देशवाल की बड़ी भूमिका रही.

अर्जुन देशवाल का सुपर 10 रेड

जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत में स्टार रेडर अर्जुन देसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया. अर्जुन ने कुल 17 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये. इसके अलावा ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने 8, डिफेंडर विशाल और कप्तान संदीप धुल ने 5-5 प्वाइंट बनाये. दूसरी ओर पटना की ओर से स्टार रेडर मोहित गोयट और रेडर सचिन ने 7-7 प्वाइंट बनाये. पटना की ओर से अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में खेल रहे गुमान सिंह ने सुपर 10 रेड के साथ कुल 11 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को 41-22 से हराया, प्वाइंट टेबल में नंबर वन

पहले ही हाफ में जयपुर ने पटना पर बनाया दबदबा

पहले ही हाफ में जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स पर दबदबा बना लिया. पहले हाफ में जयपुर पिंक पैंथर्स का स्कोर 25 और पटना का केवल 11 प्वाइंट था. पहले हाफ में जयपुर ने पटना को दो बार ऑल आउट किया और 4 अंक जुटाये.

दूसरे हाफ में जयपुर का दबदबा कायम

पहले हाफ में 14 प्वाइंट की बढ़त लेने के बाद दूसरे हाफ में भी जयपुर ने अपना दबदबा कायम रखा. दूसरे हाफ में जयपुर का स्कोर 26, तो पटना का स्कोर केवल 19 रहा. दूसरे हाफ में भी जयपुर ने पटना पायरेट्स को एक बार ऑल आउट किया. दूसरे हाफ में जयपुर ने 4 अतिरिक्त प्वाइंट भी बनाये.

पटना को हराकर भी जयपुर पिंक पैंथर्स प्वाइंट टेबल में 8वें नंबर पर

पटना पाइरेट्स पर धमाकेदार जीत के बाद भी जयपुर पिंक पैंथर्स का प्वाइंट टेबल में स्थिति नहीं सुधरा. अब भी जयपुर की टीम 40 प्वाइंट लेकर 8वें स्थान पर बनी हुई है. जबकि जयपुर से हारकर भी पटना पाइरेट्स 45 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बना हुआ है. पटना ने अबतक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 8 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा. जबकि जयपुर ने 14 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 में जीत और 6 में हार का सामन करना पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola