जोकोविच- अजारेंका ने इंडियन वेल्स में आसानी से खिताब जीता

इंडियन वेल्स : सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मिलोस राओनिच को 6 -2 6 -0 पर आसान जीत से रिकार्ड पांचवीं बार बीएनपी परीबस टेनिस ओपन अपने नाम किया. यह जोकोविच का लगातार तीसरा खिताब है, उन्होंने इस साल के अपने रिकार्ड में सुधार कर इसे 22 -1 कर लिया . उन्होंने एक घंटे 17 […]
इंडियन वेल्स : सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मिलोस राओनिच को 6 -2 6 -0 पर आसान जीत से रिकार्ड पांचवीं बार बीएनपी परीबस टेनिस ओपन अपने नाम किया. यह जोकोविच का लगातार तीसरा खिताब है, उन्होंने इस साल के अपने रिकार्ड में सुधार कर इसे 22 -1 कर लिया .
उन्होंने एक घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में राओनिच को पस्त किया. महिलाओं का फाइनल भी एक तरफा मुकाबला रहा. यहां 2012 में खिताब जीतने वाली विक्टोरिया अजारेंका ने सेरेना विलियम्स को 6 – 4 , 6 – 4 से मात दी. इससे अजारेंका ने अगस्त 2014 के बाद पहली बार विश्व की शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों में वापसी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










