रोहतक में सरेआम कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 4:26 PM (IST)
विज्ञापन

रोहतक : राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी की रोहतक के रिठाल गांव में हथियारों से लैस दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी लेकिन घटनास्थल के समीप एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की तस्वीरें कैद हो गई. कल शाम 24 साल के खिलाड़ी सुखविंदर सिंह अभ्यास के बाद घर लौट […]
विज्ञापन
रोहतक : राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी की रोहतक के रिठाल गांव में हथियारों से लैस दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी लेकिन घटनास्थल के समीप एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की तस्वीरें कैद हो गई.
WATCH: Kabaddi player shot dead in Rohtak (Haryana) yesterday, police registers case (Source: Unverified)https://t.co/baN3PtySQn
— ANI (@ANI) March 16, 2016
कल शाम 24 साल के खिलाड़ी सुखविंदर सिंह अभ्यास के बाद घर लौट रहे थे जब गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘स्कूटर पर आए दो लोगों ने मंगलवार शाम सुखविंदर की उसके घर के समीप पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी.’ यह घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई.
सीसीटीवी फुटेज में सुखविंदर घर लौटते हुए अपने फोन पर किसी से बात करते हुए दिख रहा है. दो अज्ञात हमलावर स्कूटर पर उसके पास आए और उसकी छाती और माथे पर गोली मारी जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया.
पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों को पकडने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. सुखविंदर के माता पिता के अनुसार उसकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










