भारत ने चौथे अभ्यास मैच में ब्रिटेन को हराया

Published at :18 Jun 2015 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने चौथे अभ्यास मैच में ब्रिटेन को हराया

एंटवर्प : पिछले मैच में अमेरिका को हराकर आत्‍मविश्वास से लबरेज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फिंट्रो हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से पहले चौथे अभ्यास मैच में आज ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से रौंद डाला. गुरबाज सिंह के एक गोल से भारतीय टीम ने मैच के पहले ही मिनट में अपना खाता खोला. गुरबाज सिंह […]

विज्ञापन

एंटवर्प : पिछले मैच में अमेरिका को हराकर आत्‍मविश्वास से लबरेज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फिंट्रो हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से पहले चौथे अभ्यास मैच में आज ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से रौंद डाला. गुरबाज सिंह के एक गोल से भारतीय टीम ने मैच के पहले ही मिनट में अपना खाता खोला. गुरबाज सिंह के गोल से विरोधी सर्कल में खलबली मच गयी. उन्होंने ब्रिटिश डिफेंडरों के संभलने का मौका ही नहीं दिया.

इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार हमले बोले और दूसरा गोल 12वें मिनट में देविंदर वाल्मीकि ने दागा. इसके आठ मिनट बाद फारवर्ड आकाशदीप सिंह ने तीसरा गोल किया. ब्रिटेन के लिये एकमात्र गोल 28वें मिनट में किया गया. भारतीय डिफेंडरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को एक भी पेनल्टी कार्नर नहीं दिया. भारत विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल के पहले मैच में 20 जून को फ्रांस से खेलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola