दुती चंद को एशियाई चैम्पियनशिप में भाग लेने की अनुमति मिली
नयी दिल्ली : ओडिशा की प्रतिभाशाली फर्राटा धाविका दुती चंद को स्विटजरलैंड स्थित खेल पंचाट ने जून में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में भाग लेने की अनुमति दे दी. इसके बाद उसका अंतरराष्ट्रीय करियर लिंग परीक्षण को लेकर आईएएएफ की नीति के खिलाफ उसकी अपील पर अंतिम फैसले पर निर्भर होगा. महिला धाविका दुती को […]
नयी दिल्ली : ओडिशा की प्रतिभाशाली फर्राटा धाविका दुती चंद को स्विटजरलैंड स्थित खेल पंचाट ने जून में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में भाग लेने की अनुमति दे दी. इसके बाद उसका अंतरराष्ट्रीय करियर लिंग परीक्षण को लेकर आईएएएफ की नीति के खिलाफ उसकी अपील पर अंतिम फैसले पर निर्भर होगा.
महिला धाविका दुती को सिर्फ जून में चीन में होने वाली चैम्पियनशिप में भाग लेने की अनुमति दी गई है. इसके अलावा वह बाकी टूर्नामेंटों में भाग नहीं ले सकती. समझा जाता है कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ को आईएएएफ से पत्र के मार्फत यह जानकारी मिली है कि दुती चीन के वुहान में तीन से सात जून तक होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में भाग ले सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










