चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत के प्रदर्शन से हैरान, पाक खिलाडियों के व्यवहार की कड़ी निंदा : टाम बून

मुंबई : बेल्जियम के खिलाड़ी टाम बून चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं. वहीं बून ने पाकिस्तानी खिलाडियों के व्यवहार की कड़ी निंदा की है. गौरतलब हो कि पाकिस्तानी खिलाडियों ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ जीत के बाद मैदान पर दर्शकों के साथ अश्लील व्यवहार किया था […]
मुंबई : बेल्जियम के खिलाड़ी टाम बून चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं. वहीं बून ने पाकिस्तानी खिलाडियों के व्यवहार की कड़ी निंदा की है. गौरतलब हो कि पाकिस्तानी खिलाडियों ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ जीत के बाद मैदान पर दर्शकों के साथ अश्लील व्यवहार किया था जिसके बाद दो खिलाडियों को निलंबित किया गया.
हॉकी इंडिया लीग में दबंग मुंबई ने बून को एक लाख तीन हजार डालर में खरीदा है. उन्होंने आज यहां टीम मेंटर वीरेन रासकुइन्हा के साथ क्लब की जर्सी जारी करते हुए कहा, उन्होंने (भारतीय टीम) वास्तव में अच्छा खेल दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




