राज्यसभा में उठी खेलों में सट्टेबाजी को कानून बनाने की मांग

Published at :01 Dec 2014 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा में उठी खेलों में सट्टेबाजी को कानून बनाने की मांग

नयी दिल्ली : खेलों में सट्टेबाजी को भले ही गैरकानूनी माना जाता हो, लेकिन आज राज्यसभा में इसे जायज करार देते हुए एक मनोनीत सदस्य ने इसे कानून बनाने की मांग की. सांसद ने कहा कि सट्टेबाजी से खेलों का नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे खेल का हित सधेगा. प्रख्यात वकील केटीएस तुलसी ने विशेष […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खेलों में सट्टेबाजी को भले ही गैरकानूनी माना जाता हो, लेकिन आज राज्यसभा में इसे जायज करार देते हुए एक मनोनीत सदस्य ने इसे कानून बनाने की मांग की. सांसद ने कहा कि सट्टेबाजी से खेलों का नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे खेल का हित सधेगा.

प्रख्यात वकील केटीएस तुलसी ने विशेष उल्लेख के जरिये यह मामला उठाते हुए कहा कि क्रिकेट में पिछले दिनों सट्टेबाजी को लेकर खबरें आती रहीं हैं. उन्होंने कहा कि सट्टेबाजी को कानूनी रुप से अनुमति देकर क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के हितों को आगे बढाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सहित यूरोप के कई देशों में खेलों में सट्टेबाजी को अनुमति दी गयी है.

सपा के चौधरी मुनव्वर सलीम ने मुंबई के कुर्ला में आतंकवाद के आरोपों से मुक्त किये गये मुस्लिम युवकों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग विशेष उल्लेख के जरिये की. उन्होंने सांप्रदायिक हिंसा विधेयक लाने की मांग की.
अन्नाद्रमुक के डॉ वी मैत्रेयन ने श्रीरंगम को राष्ट्रीय धरोहर शहर एवं संवर्धन योजना में शामिल करने की मांग की. भाजपा के बसवाराज पाटिल, बीजद के भूपेंद्र सिंह, कांग्रेस के एमवी राजीव गौडा तथा वांसुक सियेम ने भी विशेष उल्लेख के जरिये लोक महत्व के विभिन्न मुद्दे उठाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola