भारत ए ने ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में एसीटी को हराया

पर्थ : भारत ए ने ऑस्ट्रेलियाई हाकी लीग के पूल बी के आखिरी मैच में आज ऑस्ट्रेलियन केपिटल टेरिटरी को 2-0 से हरा दिया. अफ्फान युसूफ ने पांचवें और अरमान कुरैशी ने 46वें मिनट में गोल किये. भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पांचवें ही मिनट में युसूफ ने मैदानी गोल करके टीम को बढ़त […]
पर्थ : भारत ए ने ऑस्ट्रेलियाई हाकी लीग के पूल बी के आखिरी मैच में आज ऑस्ट्रेलियन केपिटल टेरिटरी को 2-0 से हरा दिया. अफ्फान युसूफ ने पांचवें और अरमान कुरैशी ने 46वें मिनट में गोल किये. भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पांचवें ही मिनट में युसूफ ने मैदानी गोल करके टीम को बढ़त दिला दी.
भारत की रक्षापंक्ति ने पहले दो क्वार्टर में बेहतरीन प्रदर्शन किया और बढ़त कायम रखी. एसीटी ने पहले तीन क्वार्टर में कई मौके गंवाये.चौथे क्वार्टर में अरमान ने गोल करके भारत की बढ़त 2-0 की कर दी. भारत ने चार मैचों में दो जीते, एक ड्रॉ खेला और एक गंवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










