वकालत से क्रिकेट के मैदान तक... कौन हैं किम कॉटन, जो पुरुषों के T20I में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं?

Updated:
विज्ञापन

किम कॉटन, महिला अंपायर (फोटो-एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जानिए कौन हैं किम कॉटन, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड T20I मैच में अंपायरिंग कर रचा इतिहास. वकील से बनीं क्रिकेट की दुनिया की अहम हस्ती.

विज्ञापन

Kim Cotton Umpire: ऑकलैंड की रहने वाली किम कॉटन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में मैदान पर अंपायरिंग की. 2023 में भी वह पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में अंपायरिंग कर इतिहास रच चुकी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd T20: नए वेन्यू पर होगा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला, क्या न्यूजीलैंड करेगा वापसी?

भारत-न्यूजीलैंड मैच में रचा इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड की किम कॉटन ने अंपायरिंग कर इतिहास रच दिया. वह भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मैदान पर अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित हैगली ओवल मैदान पर खेला गया.

इस मैच में भारत ने जीत दर्ज की. भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला दोहरी उपलब्धि वाला रहा. टीम ने अपना 300वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और इस प्रारूप में अपनी 200वीं जीत भी हासिल की.

कौन हैं किम कॉटन?

  • किम कॉटन न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की रहने वाली हैं.
  • वह पेशे से वकील हैं और लंबे समय से क्रिकेट में अंपायरिंग कर रही हैं.
  • साल 2018 में ICC ने उनके काम को पहचानते हुए उन्हें महिला अंपायरों के डेवलपमेंट पैनल में शामिल किया.
  • उन्होंने महिला टी20 विश्व कप 2018 में अंपायरिंग की.
  • इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई.
  • वह महिला क्रिकेट के कई बड़े मुकाबलों में अंपायर की भूमिका निभा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Video: रेप केस में फंसे अभिषेक पोरेल के साथ जेल में क्या हुआ था? क्रिकेटर ने बताई पूरी कहानी

पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच में भी कर चुकी हैं अंपायरिंग

किम कॉटन के लिए पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करना नया नहीं है. 5 अप्रैल 2023 को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने मैदान पर अंपायरिंग की थी. इसके साथ ही वह आईसीसी के दो पूर्ण सदस्य देशों की पुरुष टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मैदान पर अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनी थीं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के 154 रन पर गिरे 9 विकेट, चाहिए थे 88 रन, फिर शादाब ने पलट दिया मैच!

भारतीय टीम के मैचों में पहले भी निभा चुकी हैं जिम्मेदारी

किम कॉटन इससे पहले भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के मैचों में टीवी अंपायर की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं. मौजूदा सीरीज के पहले मैच में भी वह तीसरी अंपायर थीं. दूसरे मुकाबले में मैदान पर अंपायरिंग करके उन्होंने भारतीय पुरुष टीम के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया.

किम कॉटन की यह उपलब्धि क्रिकेट में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और अंपायरिंग के क्षेत्र में उनके लिए खुलते नए अवसरों को दिखाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola