IND vs NZ: बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ तीसरा वनडे; मैदान पर उतरने का इंतजार करते रह गए खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन

हैमिल्टन में बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हैमिल्टन में बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हो गया. टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है.

विज्ञापन

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार होती रही बूंदाबांदी के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. खिलाड़ी मैदान पर उतरने का इंतजार करते रह गए, लेकिन मौसम ने किसी को मौका नहीं दिया. आखिरकार अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया. हालांकि, मैच रद्द होने से भारतीय टीम की सीरीज में स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है.

विज्ञापन

टॉस के बाद फिर शुरू हुई बारिश

हैमिल्टन में मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होना था. हालांकि, मुकाबले से पहले ही बारिश ने खलल डाल दिया. लगातार बदलते मौसम के कारण टॉस में भी देरी हुई. काफी इंतजार के बाद टॉस हुआ और भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऐसा लगा कि अब मुकाबला शुरू हो सकेगा, लेकिन टॉस के तुरंत बाद एक बार फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: IND vs UAE Live, U19 Asia Cup: भारत की बल्लेबाजी शुरू, जूनियर सहवाग और द्रविड़ पर होगी निगाहें

इसके बाद बारिश रुकने और दोबारा शुरू होने का सिलसिला चलता रहा. मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक खेल शुरू होने का इंतजार करते रहे. कुछ देर के लिए मौसम साफ होने से उम्मीद जरूर जगी, लेकिन बारिश ने फिर निराश कर दिया. आखिरकार स्थानीय समयानुसार शाम 6:41 (भारतीय समयनुसार 11:11) बजे मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया. इस तरह तीसरे वनडे में टॉस के अलावा कोई खेल नहीं हो सका.

भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

तीसरा वनडे रद्द होने के बाद भी भारतीय टीम को सीरीज में बढ़त गंवाने का खतरा नहीं है. टीम इंडिया शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही 2-0 से आगे है. पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम अब इस सीरीज को नहीं जीत पाएगी, क्योंकि बाकी बचे दो मैच जीतकर भी सीरीज बराबर होगी.

अंतिम दो मुकाबले पर होगी सबकी नजरें

न्यूजीलैंड के लिए आखिरी दो वनडे अब सम्मान बचाने का मुकाबला होगा. अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड चौथे और पांचवें मैच के लिए किस रणनीति के साथ मुकाबले में उतरती है. वहीं भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए एक मुकाबला और जीतना होगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 में बदलेगी 5 टीमों की कप्तानी, इन खिलाड़ियों को मिल सकती है कमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola