न्यूजीलैंड में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा? 1968 से सिर्फ दो सीरीज में जीत, क्या खत्म होगा इंतजार

Updated:
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच का दृश्य. फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

न्यूजीलैंड में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड कमजोर रहा है. जानिए कब-कब भारत ने जीती टेस्ट सीरीज और क्या है पिछला प्रदर्शन.

विज्ञापन

IND vs NZ: टी20 और वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को मात देने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम की नजर टेस्ट सीरीज जीतने पर होगी. दोनों देशों के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली नहीं रहा है. टीम इंडिया ने अब तक वहां 10 टेस्ट सीरीज खेली हैं, लेकिन सिर्फ दो बार सीरीज जीतने में सफल रही है. ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के सामने इतिहास बदलने की चुनौती होगी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में भारत ने कब-कब जीती टेस्ट सीरीज?

भारतीय टीम ने पहली बार 1968 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था. उस समय मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी. यह न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत थी. इसके बाद भारतीय टीम को दूसरी सीरीज जीतने के लिए 41 साल का इंतजार करना पड़ा. 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी.

अब तक भारत ने न्यूजीलैंड में 10 टेस्ट सीरीज खेली हैं. इनमें दो में जीत मिली, दो सीरीज ड्रॉ रही, जबकि छह बार मेजबान टीम ने बाजी मारी. पिछले दो दौरों पर भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: ICC पर BCCI राज: जय शाह को लगातार दूसरी बार कमान, निर्विरोध चुने गए चेयरमैन

न्यूजीलैंड में भारत का टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड

सालमैचसीरीज का परिणामविजेताभारतीय कप्तान
196843-1भारतमंसूर अली खान पटौदी
197631-1ड्रॉबिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर
198131-0न्यूजीलैंडसुनील गावस्कर
199031-0न्यूजीलैंडमोहम्मद अजहरुद्दीन
199410-0ड्रॉमोहम्मद अजहरुद्दीन
1998-9921-0न्यूजीलैंडमोहम्मद अजहरुद्दीन
200222-0न्यूजीलैंडसौरव गांगुली
200931-0भारतएमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग
201421-0न्यूजीलैंडएमएस धोनी
202022-0न्यूजीलैंडविराट कोहली

58 साल में न्यूजीलैंड में भारत ने जीते सिर्फ 5 टेस्ट

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में अब तक कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ पांच में जीत मिली है. इनमें से तीन जीत 1968 के पहले दौरे पर ही आई थीं. 21वीं सदी की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड में नौ टेस्ट खेले हैं. इस दौरान टीम को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली, जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा. तीन मैच ड्रॉ रहे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को पिछली बार 2020 के दौरे पर टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार मिली थी. उस सीरीज में मेजबान टीम ने वेलिंगटन में पहला टेस्ट 10 विकेट और क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट 7 विकेट से जीता था.

ये भी पढ़ें: Naman Dhir: टीम इंडिया में जगह मिलना नहीं है मंजिल, 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर है नजर

न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट में भारत के बड़े रिकॉर्ड

रिकॉर्डखिलाड़ी/प्रदर्शन
सर्वोच्च टीम स्कोर520 रन, हैमिल्टन (2009)
सबसे कम टीम स्कोर81 रन, वेलिंगटन (1976)
रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत272 रन, ऑकलैंड (1968)
विकेटों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत10 विकेट, हैमिल्टन (2009)
सबसे ज्यादा टेस्ट रनसचिन तेंदुलकर (842 रन)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरमोहम्मद अजहरुद्दीन (192 रन)
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसतगौतम गंभीर (89.00)
सबसे ज्यादा शतकसचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर और मोहम्मद अजहरुद्दीन (2-2)
सबसे ज्यादा अर्धशतकसचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ (5-5)
सबसे ज्यादा छक्केसचिन तेंदुलकर (6)
सबसे ज्यादा विकेटइरापल्ली प्रसन्ना (35 विकेट)
एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीइरापल्ली प्रसन्ना (8/76)
एक टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीइरापल्ली प्रसन्ना (11/140)
सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉलजहीर खान (4)
एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेटइरापल्ली प्रसन्ना (24 विकेट, 1968)
सबसे ज्यादा डिसमिसलएमएस धोनी (19)
सबसे ज्यादा कैचराहुल द्रविड़ और अजीत वाडेकर (10-10)
सबसे बड़ी साझेदारीसुनील गावस्कर और सुरिंदर अमरनाथ (204 रन)
सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारतीयसचिन तेंदुलकर (11 मैच)

सचिन, गंभीर और प्रसन्ना के नाम खास रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं. उन्होंने 11 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 842 रन बनाए हैं. वहीं, किसी एक पारी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है. उन्होंने 1990 में ऑकलैंड टेस्ट में 192 रन बनाए थे.

रिकॉर्डविवरण
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत89.00
खिलाड़ीगौतम गंभीर
खेले गए टेस्ट3
पारियां6
कुल रन445
एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन445 (2009)

गेंदबाजी में इरापल्ली प्रसन्ना का दबदबा रहा है. उन्होंने सात टेस्ट मैचों में 35 विकेट हासिल किए. 1976 में ऑकलैंड टेस्ट के दौरान उन्होंने एक पारी में 76 रन देकर आठ विकेट लिए थे. एक मैच में उनके 140 रन देकर 11 विकेट का प्रदर्शन भी भारतीय गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है.

वहीं, जहीर खान ने न्यूजीलैंड में चार बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. विकेटकीपिंग में एमएस धोनी के नाम सबसे ज्यादा 19 डिसमिसल दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: बुमराह IN, कुलदीप OUT, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वॉड? देखें लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola