FIFA U17 Women’s WC: झारखंड की बेटी ने अपनी कप्तानी में अमेरिका से लिया लोहा,मजदूर मां-बाप ने भी देखा मैच
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Oct 2022 1:09 AM
Bhubaneswar: Indian (blue) and USA players in action during their match at FIFA U-17 Women's World Cup 2022 at Kalinga Stadium, in Bhubaneswar, Oct. 11, Tuesday, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI10_11_2022_000381B)
भारत को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के अपने पहले मैच में मंगलवार को यहां अमेरिका के खिलाफ 0-8 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. ग्रुप ए के इस एकतरफा मुकाबले के शुरुआती आधे घंटे के अंदर ही भारतीय टीम चार गोल से पिछड़ गयी थी.
फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप में भारतीय टीम को अपने पहले मुकाबले में भले ही अमेरिका के हाथों 0-8 से करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली अष्टम उरांव ने अपनी कप्तानी में मजबूत टीम अमेरिका से लोहा लेकर इतिहास रच डाला. इधर भारतीय टीम की कप्तान अष्टम उरांव और सिमडेगा की बेटी पूर्णिमा कुमारी के मां-बाप को भी मैच देखने का मौका मिला.
अमेरिका ने भारत को 8-0 से हराया
भारत को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के अपने पहले मैच में मंगलवार को यहां अमेरिका के खिलाफ 0-8 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. ग्रुप ए के इस एकतरफा मुकाबले के शुरुआती आधे घंटे के अंदर ही भारतीय टीम चार गोल से पिछड़ गयी थी. मध्यांतर तक अमेरिका 5-0 से आगे था. टीम ने दूसरे हाफ में तीन और गोल करके बढ़त 8-0 की बना ली.
अमेरिका की ओर से इन खिलाड़ियों ने दागे गोल
कोंकाकैफ (उत्तरी एवं मध्य अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र) चैम्पियन टीम के लिए इस मैच में मेलिना रेबिम्बास ने (नौवें और 31वें मिनट) दो गोल किये जबकि शार्लेट कोहलर (15वां), ओनेका गेमेरो (23वां), गिसेले थॉम्पसन (39वां), ईला इमरी (51वां), टेलर सुआरेज (59वां मिनट) और कप्तान मिया भूटा (62वां मिनट) ने एक-एक गोल किया.
अमेरिका के आगे कहीं नहीं ठहर पायी भारतीय टीम
मैच के दौरान भारतीय टीम कहीं से प्रतिद्वंद्वी टीम को टक्कर देते नहीं दिखी. घरेलू दर्शकों के सामने महिला विश्व कप में देश का पहला मैच एक बुरा सपना साबित हुआ. मेजबान के आधार पर इस आयु-वर्ग के टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली भारतीय टीम को 2008 में इसके शुरुआती सत्र की उपविजेता के खिलाफ रक्षापंक्ति के लचर खेल का खामियाजा भुगतना पड़ा. मैच में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले हाफ में अमेरिका ने 70 प्रतिशत समय तक गेंद को अपने नियंत्रण में रखा. भारतीय टीम केवल दो बार अमेरिका की रक्षापंक्ति को भेद पायी लेकिन एक बार भी उनके खिलाड़ियों का शॉट गोल-पोस्ट के पास नहीं पहुंचा. भारत को अब 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील के खिलाफ खेलना है.
बेहद गरीब परिवार से आती है कप्तान अष्टम उरांव और पूर्णिमा कुमारी
भारतीय महिला टीम की कप्तानी गुमला के गोर्राटोली गांव की अष्टम उरांव कर रही हैं. जबकि सिमडेगा की पूर्णिमा कुमारी भी इस टीम का हिस्सा हैं. दोनों काफी गरीबी से आगे बढ़ी हैं. झारखंड की दोनों बेटियों के घर में टीवी भी नहीं थी, लेकिन प्रशासन की मदद से दोनों के घर पर टीवी की व्यवस्था की गयी, जिससे उनके माता-पिता और परिवार के लोग अपनी बेटी को मैच खेलते टीवी पर देख पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










