ePaper

WPL 2023: आरसीबी की लगातार पांचवीं हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

Updated at : 14 Mar 2023 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
WPL 2023: आरसीबी की लगातार पांचवीं हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

WPL 2023 । शिखा पांडे की धारदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को आरसीबी को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में छह विकेट से हरा दिया. आरसीबी की यह पांच मैचों में पांचवीं हार है. इस जीत से दिल्ली की टीम के मुंबई इंडियंस के समान आठ अंक हो गये हैं.

विज्ञापन
undefined

आरसीबी के के 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने मारिजान केप (32 गेंद में नाबाद 32, तीन चौके, एक छक्का) और जेस जोनासेन (15 गेंद में नाबाद 29, चार चौके, एक छक्का) के बीच पांचवें विकेट की 45 रन की अटूट साझेदारी से 19.4 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाकर जीत दर्ज की.

undefined

दिल्ली के लिए एलिस कैप्से (38) और जेमिमा रोड्रिग्स (30) ने भी उपयोगी पारियां खेली. आरसीबी ने एलिस पैरी (52 गेंद में नाबाद 67, पांच छक्के, चार छक्के) के अर्धशतक और रिचा घोष (16 गेंद में 37 रन, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट की उनकी 74 रन की तेजतर्रार साझेदारी से चार विकेट पर 150 रन बनाये थे.

undefined

इन दोनों की पारियों से आरसीबी की टीम अंतिम छह ओवर में 82 रन जोड़ने में सफल रही. लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली ने दूसरी ही गेंद पर शेफाली वर्मा (00) का विकेट गंवा दिया जिन्हें मेगान शुट (24 रन पर एक विकेट) ने बोल्ड किया. एलिस कैप्से (38) ने शुट पर चौके से खाता खोला और फिर रेणुका सिंह के दो ओवर में चार चौके मारे.

undefined

कैप्से ने प्रीति बोस (12 रन पर एक विकेट) का स्वागत तीन चौकों के साथ किया लेकिन इसी ओवर में बाउंड्री पर पैरी को कैच बैठी. उन्होंने 24 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके मारे. दिल्ली की टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 52 रन बनाये.

undefined

कप्तान मेग लेनिंग (15) ने इसके बाद जेमिमा के साथ पारी को आगे बढ़ाया. पारी का आगाज करने उतरी लेनिंग ने आठवें ओवर में 14वीं गेंद पर श्रेयंका पर अपनी पहली बाउंड्री लगाई. वह हालांकि लेग स्पिनर शोभना आशा (27 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग ऑफ पर हीथर नाइट को आसान कैच दे बैठी.

undefined

जेमिमा 17 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रही जब पैरी की गेंद पर प्रीति ने बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका आसान कैच छोड़ दिया. जेमिमा ने मारिजान के साथ मिलकर 14वें ओवर में दिल्ली का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. जेमिमा हालांकि शोभना की गेंद को हवा में लहराकर विकेटकीपर रिचा घोष को कैच दे बैठी. उन्होंने 28 गेंद में तीन चौकों से 32 रन बनाये.

undefined

दिल्ली को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 37 रन की दरकार थी. मारिजान ने श्रेयंका पाटिल पर चौके के साथ दबाव कम किया लेकिन शुट के 17वें ओवर में सिर्फ पांच रन बने. मारिजान ने एक बार फिर पैरी पर छक्के के साथ अपनी टीम की संभावनाओं में इजाफा किया. दिल्ली को अंतिम दो ओवर में 16 रन की जरूरत थी. जोनासेन ने श्रेयंका पर चौका जड़ा जिससे ओवर में सात रन बने.

undefined

रेणुका के अंतिम ओवर में दिल्ली को नौ रन की जरूरत थी और जोनासेन ने लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ टीम को जीत दिला दी. इससे पहले लेनिंग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. मारिजान केप ने स्मृति मंधाना (08) को पहला ओवर मेडन डाला जिसके बाद सोफी डिवाइन (21) ने एलिस कैप्से पर चौके के साथ अपना और टीम का खाता खोला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola