WPL प्वाइंट्स टेबल में मुंबई ने किया टॉप तो गुजरात को मिला आखिरी स्थान, जानिए बाकी टीमों का क्या है हाल

Women's Premier League 2023 Points Table: महिला प्रीमियर लीग में अबतक 4 मुकाबले खेल जा चुके हैं. अबतक खेले गए मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल पर 2 जीत के साथ सबसे मजबूत टीम बनकर मुंबई पहले स्थान पर काबिज है. वहीं गुजरात जाएंट्स की टीम 2 हार के साथ आखिरी स्थान पर है.
WPL 2023 Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2023 में अबतक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. वहीं आज मंगलवार को इस लीग का पांचवा मुकाबला दिल्ली और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले के पहले प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो यहां मुंबई इंडियंस ने सभी को पछाड़कर 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने अबतक कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मुकाबले शानदार तरीके से जीते हैं. पहले मुकाबले में मुंबई ने गुजरात जाएंट्स को 143 रनों के बड़े अंतर से हराया था. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने आरसीबी को 9 विकेट स पटखनी दी थी.
गुजरात जाएंट्स टी टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर काबिज है. टीम को जहां पहले मैच में मुंबई के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. वहीं दूसरे मैच में टीम को यूपी के हाथों रोमांचक मुकाबले में मात मिली थी. इन दो हार के बाद गुजरात जाएंट्स के 0 प्वाइंट्स हैं और उनका नेट रनरेट भी -3.765 का है.
दिल्ली और गुजरता के अलावा प्वाइंट्स टेबल पर दिल्ली कैपिटल्स इस समय दूसरे स्थान पर काबिज है. दिल्ली ने पहले मैच में आरसीबी को 60 रनों से हराया था. इस समय प्वाइंट्स टेबल पर दिल्ली के 2 अंक और 3.0 नेट रनरेट है. वहीं दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स है. यूपी ने अपने पहले मुकाबले में रोमांचक तरीके से गुजरात जाएंट्स को मात दी थी. इस जीत के बाद यूपी के 2 प्वाइंट्स और 0.374 रन रेट है.
Also Read: DC vs UP, Playing XI: जीत का लय बरकरार रखने उतरेगी दिल्ली और यूपी, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी से फैंस का काफी उम्मीदें थी. हालांकि टीम ने अभीतक सभी को निराश ही किया है. आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग में अबतक दो मुकाबले खेले हैं. इन दोनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दो हार के बाद आरसीबी का नेटरनरेट -3.176 है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




