27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Women’s Premier League 2023 Auction: सोल्ड और अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी सूची यहां देखें

Women's Premier League 2023 Auction: महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को बड़ी राशि नहीं मिली. शेफाली वर्मा को 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.

Women’s Premier League Auction 2023: महिला क्रिकेटरों के लिए यह साल काफी बेहतर होने वाला है. महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए पांच फ्रेंचाइजी ने सोमवार को खिलाड़ियों के लिए बोली लगायी. कुल 409 महिला खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल हैं. जिनमें से 90 को खरीदा जाना है. हरेक टीम में कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी शामिल होंगे. एक टीम का पर्स 12 करोड़ रुपये का है. शाम पांच बजे तक हुइ नीलामी में स्मृति मंधाना सबसे अधिक 3.4 करोड़ रुपये में बिकी. मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा.

शेफाली वर्मा को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा

50 लाख रुपये बेस प्राइस वाली भारतीय खिलाड़ियों की सूची में हरमनप्रीत कौर, युवा शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा को अच्छी खासी राशि मिली है. शेफाली को दो करोड़ में दिल्ली ने खरीदा है. जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने ही खरीदा है. कप्तान हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस का साथ मिला है. दीप्ति शर्मा को 2.6 करोड़ रुपये में यूपी वारियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है.

Also Read: WPL Auction 2023: स्मृति मंधाना पर लगा सबसे बड़ा दांव, RCB ने इतने करोड़ रुपये में खरीदा
अब तक के सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की सूची

1. स्मृति मंधाना, भारत (आधार मूल्य ₹ 50 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹ 3.4 करोड़ में खरीदा.

2. हरमनप्रीत कौर, भारत (बेस प्राइस ₹50 लाख) को मुंबई इंडियंस ने ₹1.8 करोड़ में खरीदा.

3. सोफी डिवाइन, न्यूजीलैंड (आधार मूल्य ₹50 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹50 लाख में खरीदा.

4. हेली मैथ्यूज, वेस्ट इंडीज (आधार मूल्य ₹40 लाख) नहीं बिके.

5. एशले गार्डनर, ऑस्ट्रेलिया (बेस प्राइस ₹50 लाख) को गुजरात जायंट्स ने ₹3.2 करोड़ में खरीदा.

6. एलिस पैरी, ऑस्ट्रेलिया (बेस प्राइस ₹50 लाख) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ₹1.7 करोड़ में खरीदा.

7. सोफी एक्लेस्टोन, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹50 लाख) को यूपी वॉरियर्स ने ₹1.8 करोड़ में खरीदा.

8. दीप्ति शर्मा, भारत (आधार मूल्य ₹50 लाख) को यूपी वारियर्स ने ₹2.6 करोड़ में खरीदा.

9. रेणुका सिंह, भारत (आधार मूल्य ₹50 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹1.5 करोड़ में खरीदा.

10. नताली साइवर, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹50 लाख) को मुंबई इंडियंस ने ₹3.2 करोड़ में खरीदा.

11. ताहलिया मैक्ग्रा, ऑस्ट्रेलिया (बेस प्राइस ₹40 लाख) को यूपी वारियर्स ने ₹1.4 करोड़ में खरीदा.

12. बेथ मूनी, इंग्लैंड (बेस प्राइस ₹40 लाख) को गुजरात जायंट्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा.

13. शबनीम इस्माइल, दक्षिण अफ्रीका (आधार मूल्य ₹40 लाख) को यूपी वारियर्स ने ₹1 करोड़ में खरीदा.

14. अमेलिया केर, न्यूजीलैंड (आधार मूल्य ₹40 लाख) को मुंबई इंडियंस ने ₹1 करोड़ में खरीदा.

15. सोफिया डंकले, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) गुजरात जाइंट्स ने ₹60 लाख में खरीदा.

16. जेमिमा रोड्रिग्स, भारत (आधार मूल्य ₹50 लाख) को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹2.2 करोड़ में खरीदा.

17. सूजी बेट्स, न्यूजीलैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

18 मेग लैनिंग, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹50 लाख) दिल्ली कैपिटल्स ने ₹1.2 करोड़ में खरीदा.

19. टैजमिन ब्रिट्ज़, दक्षिण अफ्रीका (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

20. लौरा वोल्वार्ड्ट, दक्षिण अफ्रीका (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

21. शैफाली वर्मा, भारत (आधार मूल्य ₹50 लाख) को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा.

22. टैमी ब्यूमोंट, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

23. हीदर नाइट, इंग्लैंड (बेस प्राइस ₹40 लाख) नहीं बिकीं.

24. एनाबेल सदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹30 लाख) गुजरात जायंट्स ने ₹70 लाख में खरीदा.

25. सुने लुस, दक्षिण अफ्रीका (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

26. दानी व्याट, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹ 50 लाख) नहीं बिकीं.

27. चमारी अथापथु, श्रीलंका (आधार मूल्य ₹20 लाख) नहीं बिकीं.

28. हरलीन देओल, भारत (आधार मूल्य ₹40 लाख) को गुजरात जाइंट्स ने ₹40 लाख में खरीदा.

29. पूजा वस्त्राकर, भारत (बेस प्राइस ₹50 लाख) को मुंबई इंडियंस ने ₹1.9 करोड़ में खरीदा.

30. डियांड्रा डॉटिन, वेस्ट इंडीज (आधार मूल्य ₹50 लाख) को गुजरात जायंट्स ने ₹60 लाख में खरीदा.

31. तानिया भाटिया, भारत (बेस प्राइस ₹30 लाख) अनसोल्ड रहीं.

32 यास्तिका भाटिया, भारत (आधार मूल्य ₹40 लाख) को मुंबई इंडियंस ने ₹1.5 करोड़ में खरीदा.

33. ऋचा घोष, भारत (आधार मूल्य ₹ 50 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹ 1.9 करोड़ में खरीदा.

34. एलिसा हीली, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹50 लाख) को यूपी वारियरज़ ने ₹70 लाख में खरीदा.

35. सुषमा वर्मा, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

36. बर्नाडाइन बेज़ुइडेनहॉट, दक्षिण अफ्रीका (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

37. एमी जोन्स, इंग्लैंड (बेस प्राइस ₹40 लाख) नहीं बिकीं.

38. शमिलिया कोनेल, वेस्ट इंडीज (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकी.

39. फ्रेया डेविस, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

40. अंजलि सरवानी, भारत (आधार मूल्य ₹20 लाख) को यूपी वारियरज़ ने ₹55 लाख में खरीदा.

41. मेगन शुट्ट, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹40 लाख) नहीं बिकीं.

42. जहांआरा आलम, बांग्लादेश (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

43. ली ताहुहू, न्यूजीलैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

44. अयाबोंगा खाका, दक्षिण अफ्रीका (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

45. शकेरा सेलमैन, वेस्ट इंडीज (आधार कीमत ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

47. राजेश्वरी गायकवाड़, भारत (आधार मूल्य ₹ 40 लाख) को यूपी वॉरियर्स ने ₹ 40 लाख में खरीदा.

48. नॉनकुलुलेको म्लाबा, दक्षिण अफ्रीका (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

49. पूनम यादव, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

50. इनोका राणावीरा, श्रीलंका (बेस प्राइस ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

51. अलाना किंग, ऑस्ट्रेलिया (बेस प्राइस ₹40 लाख) अनसोल्ड.

52. अफी फ्लेचर, वेस्टइंडीज (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

53. फ्रैन जोनास, न्यूजीलैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) नहीं बिकीं.

55. राधा यादव, भारत (आधार मूल्य ₹40 लाख) को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹40 लाख में खरीदा.

56. नादिन डी क्लर्क, दक्षिण अफ्रीका (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

57. सलमा खातून, बांग्लादेश (आधार मूल्य ₹40 लाख) अनसोल्ड.

58. जेस जोनासेन, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹50 लाख) अनसोल्ड.

59. शिखा पांडे, भारत (आधार मूल्य ₹40 लाख) को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹60 लाख में खरीदा.

60. स्नेह राणा, भारत (आधार मूल्य ₹50 लाख) को गुजरात जाइंट्स ने ₹75 लाख में खरीदा.

61. मैरिजेन कप्प, दक्षिण अफ्रीका (आधार मूल्य ₹40 लाख) दिल्ली कैपिटल्स ने ₹1.5 करोड़ में खरीदा.

62. ऋषिता बसु, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) अनसोल्ड.

63. सौम्या तिवारी, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

64. पार्शवी चोपड़ा, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) को यूपी वारियर्स ने ₹10 लाख में खरीदा.

65. ग्रेस स्क्रिवेंस, इंग्लैंड (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

66. अर्चना देवी, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) अनसोल्ड.

67. जी त्रिशा, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) अनसोल्ड.

68. तीतास साधु, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) दिल्ली कैपिटल्स ने ₹25 लाख में खरीदा.

69. मन्नत कश्यप, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) अनसोल्ड.

70. श्वेता सहरावत, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) को यूपी वारियर्स ने ₹40 लाख में खरीदा.

71. नजला सीएमसी, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

72. सोनम यादव, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) अनसोल्ड.

73. शबनम शकील, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) अनसोल्ड.

74. फलक नाज, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

75. सोनिया मेंढिया, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

76. शोरना एक्टर, बांग्लादेश (आधार मूल्य ₹20 लाख) अनसोल्ड.

77. शिखा शलोट, भारत (आधार मूल्य ₹20 लाख) अनसोल्ड.

78. एस यशश्री, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) को यूपी वॉरियर्स ने ₹10 लाख में खरीदा.

79. हर्ले गाला, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

80. किरण नवगिरे, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) यूपी वॉरियर्स ने बेस प्राइस पर खरीदा.

81. सबनेनी मेघना, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) को गुजरात जाइंट्स ने ₹30 लाख में खरीदा.

82. सबभिनेनी मेघना, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) को गुजरात जायंट्स ने ₹30 लाख में खरीदा.

83. भारती फुलमाली, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

84. एरिन बर्न्स, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹30 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹30 लाख में खरीदा.

85. किम गर्थ, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

86. हीथर ग्राहम, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹30 लाख) को मुंबई इंडियंस ने ₹30 लाख में खरीदा.

87. ग्रेस हैरिस, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹30 लाख) को यूपी वारियर ने ₹70 लाख में खरीदा.

88. जॉर्जिया वेयरहैम, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹30 लाख) को गुजरात जायंट्स ने ₹75 लाख में खरीदा.

89. कैथरीन-साइवर ब्रंट, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

90. एलिस कैपसी, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹75 लाख में खरीदा.

91. इस्सी वोंग, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) को मुंबई इंडियंस ने ₹30 लाख में खरीदा.

92. मानसी जोशी, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) को गुजरात जाइंट्स ने ₹30 लाख में खरीदा.

93. सिमरन बहादुर, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

94. अनुजा पाटिल, भारत (बेस प्राइस ₹30 लाख) अनसोल्ड.

95. देविका वैद्य, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) को यूपी वॉरियर्स ने ₹1.4 करोड़ में खरीदा.

96. अमनजोत कौर, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) को मुंबई इंडियंस ने ₹50 लाख में खरीदा.

97. डी हेमलता, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) को गुजरात जायंट्स ने ₹30 लाख में खरीदा.

98. स्वागतिका रथ, भारत (बेस प्राइस ₹30 लाख) अनसोल्ड.

99. अनुंधती रेड्डी, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

100. मेघना सिंह, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

101. लॉरेन बेल, इंग्लैंड (आधार मूल्य ₹30 लाख) को यूपी वारियर्स ने ₹30 लाख में खरीदा.

102. मोनिका पटेल, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) को गुजरात जाइंट्स ने ₹30 लाख में खरीदा.

103. गौहर सुल्ताना, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

104. एकता बिष्ट, भारत (बेस प्राइस ₹30 लाख) अनसोल्ड.

105. प्रीति बोस, भारत (आधार मूल्य ₹30 लाख) अनसोल्ड.

106. तारा नॉरिस, यूएसए (आधार मूल्य ₹10 लाख) को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹10 लाख में खरीदा.

107. लौरा हैरिस, ऑस्ट्रेलिया (आधार मूल्य ₹10 लाख) को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹45 लाख में खरीदा.

108. धारा गुज्जर, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) मुंबई इंडियंस को ₹10 लाख में खरीदा.

109. दिव्या ज्ञानानंद, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

110. ईश्वरी सावकर, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

111. जसिया अख्तर, भारत (बेस प्राइस ₹20 लाख) को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹20 लाख में खरीदा.

112. आरुषि गोयल, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

113. दिशा कासत, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹10 लाख में खरीदा.

114. लक्ष्मी यादव, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) को यूपी वारियर्स ने ₹10 लाख में खरीदा.

115. इंद्राणी रॉय, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹10 लाख में खरीदा.

116. शिप्रा गिरी, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

117. तरनम पठान, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) अनसोल्ड.

118. अश्विनी कुमारी, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

119. मिन्नू मणि, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) को दिल्ली कैपिटल्स ने ₹30 लाख में खरीदा.

120. संजना एस, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

121. श्रींका पाटिल, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹10 लाख में खरीदा.

121. हुमायरा काजी, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

122. कनिका आहूजा, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹35 लाख में खरीदा.

123. तनुजा कंवर, भारत (आधार कीमत ₹10 लाख) को गुजरात जायंट्स ने ₹50 लाख में खरीदा.

124. मिशु चौधरी, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

125. सायका इशाक, भारत (आधार मूल्य ₹10 लाख) को मुंबई इंडियंस ने ₹10 लाख में खरीदा.

126. परुनिका सिसोदिया, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

127. आशा शोभना, भारत (बेस प्राइस ₹10 लाख) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ₹10 लाख में खरीदा.

128. सारा ब्राइस, स्कॉटलैंड (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

129. कैथरीन ब्राइस, स्कॉटलैंड (बेस प्राइस ₹10 लाख) अनसोल्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें