IND vs ENG: वर्ल्ड कप में पहली बार शून्य पर आउट हुए विराट कोहली, टीम इंडिया को बड़ा झटका

Updated:
विज्ञापन
IND vs ENG: वर्ल्ड कप में पहली बार शून्य पर आउट हुए विराट कोहली, टीम इंडिया को बड़ा झटका

Dharamshala: India’s batter Virat Kohli plays a shot during the ICC Men’s World Cup ODI cricket match between India and New Zealand, at HPCA Stadium, Dharamshala, Sunday, Oct. 22, 2023.(PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_22_2023_000422B)

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं. यह पहला मौका है जब विराट वर्ल्ड कप में शून्य पर आउट हुए हैं. टीम इंडिया ने शुभमन गिल का विकेट भी गंवा दिया है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा है. कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. वर्ल्ड कप में यह पहला मौका है जब विराट कोहली शून्य पर आउट हुए हैं. डेविड विल्ली की गेंद पर बेन स्टोक्स ने कोहली का कैच पकड़ा. कोहली ने नौ गेंद का सामना किया. टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही है. पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में लगा है. गिल केवल नौ रन बनाकर आउट हुए हैं. गिल और कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी.

गिल ने फिर किया फैंस को निराश

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर बड़ा स्कोर करने से चूक गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 9 रन के स्कोर पर गिल बोल्ड हो गए हैं. गिल का यह चौथा मुकाबला था. बीमार होने के कारण वह वर्ल्ड कप 2023 के दो शुरुआती मुकाबले से चूक गए थे. इससे पहले खेले गए तीन मैचों में केवल एक मैच में गिल ने 53 रनों की पारी खेली थी. गिल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका चौथे ओवर में लगा है. भारत ने 26 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. क्रिस वोक्स ने गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है.

Also Read: IND vs ENG: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करेगी रोहित शर्मा की सेना, देखें इकाना में खेले गये मैचों का Scorecard

इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. सूर्यकुमार यादव के पास एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन का मौका है. हार्दिक पांड्या अब भी टीम से बाहर हैं और फिटनेस हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं.

भारत (प्लेइंग इलेवन) : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola