ePaper

T20 World Cup OMN vs PNG: ओमान ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से रौंदा

Updated at : 17 Oct 2021 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup OMN vs PNG: ओमान ने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से रौंदा

ओमान ने जतिंदर और इल्यास के दबदबे से बनी 85 गेंद की अटूट साझेदारी से 13.4 ओवर में बिना विकेट गंवाये 131 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की. इस तरह से ओमान पुरूषों के टी20 विश्व कप में 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाली तीसरी टीम बन गयी.

विज्ञापन

जतिंदर सिंह के नाबाद 73 और आकिब इल्यास के नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी के दम पर ओमान ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के पहले मैच में पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. इस जीत के बाद ओमान के दो अंक हो चुके हैं.

पापुआ न्यू गिनी ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कप्तान असद वला की 56 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से नौ विकेट पर 129 रन का स्कोर बनाया.

Also Read: T20 World Cup: आसमान छू रहे हैं भारत-पाकिस्तान महामुकालबे के टिकट के दाम, 3 सौ गुना बढ़ी कीमत

ओमान ने जतिंदर और इल्यास के दबदबे से बनी 85 गेंद की अटूट साझेदारी से 13.4 ओवर में बिना विकेट गंवाये 131 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की. इस तरह से ओमान पुरूषों के टी20 विश्व कप में 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाली तीसरी टीम बन गयी.

Also Read: T20 World cup: धोनी अब दिखायेंगे टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने की राह, माही के अर्जुन बनेंगे कोहली

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा किया था. ओमान के लिये पुरूष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी विकेट के लिये सबसे बड़ी भागीदारी है.

पंजाब में जन्में जतिंदर इस भागीदारी में आक्रामक रहे जिन्होंने छोटे मैदान का पूरा फायदा उठाया और छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी. उन्होंने नाबाद 73 रन की पारी के लिये 42 गेंद खेली जिसमें सात चौके और चार छक्के जड़े थे.

इल्यास ने 43 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से नाबाद 50 रन बनाये. पापुआ न्यू गिनी ने इन दोनों के बीच भागीदारी को तोड़ने के लिये सात गेंदबाजों को लगाया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

इससे पहले ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने अपनी स्पिन से कमाल करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके जिसमें एक ही ओवर में तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजना भी शामिल रहा। इससे वह ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola