ePaper

Road Safety World Series T20 : युवराज सिंह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

Updated at : 22 Mar 2021 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Road Safety World Series T20 : युवराज सिंह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

Road Safety World Series T20, Yuvraj Singh, first cricketer in the world, win all major tournament युवराज सिंह ने तूफानी पारी के साथ ही अपने क्रिकेट कैरियर में एक सुनहरा अध्याय भी जोड़ लिया. युवराज दुनिया के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं, जिनके नाम लगभग सभी बड़े खिताब जीतने वाली टीम के साथ जुड़ गया है. युवी आईसीसी के सभी बड़े खिताब जीतने वाली टीम में शामिल रहे हैं. अब पहली बार आयोजित रोड सेफ्टी विश्व सीरीज में भी विजयी टीम का हिस्सा बनकर उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

Road Safety World Series T20 : सचिन तेंदुलकर की अगुआई में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के दो विस्फोटक बल्लेबाजों ने अपना जलवा कायम रखा और मैच में चौकों और छक्कों की बरसात कर दी.

जी, हां युवराज और यूसुफ पठान जीत के हीरो रहे. यूसुफ पठाने ने जहां 36 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाये. जबकि युवराज सिंह ने 41 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 रन बनाया.

युवराज सिंह ने तूफानी पारी के साथ ही अपने क्रिकेट कैरियर में एक सुनहरा अध्याय भी जोड़ लिया. युवराज दुनिया के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं, जिनके नाम लगभग सभी बड़े खिताब जीतने वाली टीम के साथ जुड़ गया है. युवी आईसीसी के सभी बड़े खिताब जीतने वाली टीम में शामिल रहे हैं. अब पहली बार आयोजित रोड सेफ्टी विश्व सीरीज में भी विजयी टीम का हिस्सा बनकर उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Also Read: Road Sefety World Series Final: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता खिताब, चमके युवराज सिंह और यूसुफ पठान

युवराज ने अब तक अपने कैरियर में U19 World Cup, T20 World Cup, ODI World Cup, आईपीएल ट्रॉफी, चैम्पियंस ट्रॉफी, टी-10 लीग खिताब जीते थे.

गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम रविवार की रात खेले गये मैच में भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 167 रन ही बना पायी. सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 43 जबकि चिंताका जयसिंघे ने 40 रन बनाये. भारत की तरफ से यूसुफ के अलावा उनके भाई इरफान पठान ने 29 रन देकर दो जबकि मनप्रीत गोनी और मुनाफ पटेल ने एक एक विकेट लिया. इससे पहले युवराज सिंह और यूसुफ पठान ने अर्धशतक जमाये जिससे भारतीय टीम चार विकेट पर 181 रन बनाने में सफल रही. दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पारी का आगाज करते हुए 30 रन बनाये जिसमें पांच चौके शामिल हैं.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola