Records: वर्ल्ड कप 2023 में चौकों-छक्कों की बरसात, लग चुके हैं अबतक 12 शतक

Updated:
विज्ञापन
Records: वर्ल्ड कप 2023 में चौकों-छक्कों की बरसात, लग चुके हैं अबतक 12 शतक

Ahmedabad: India’s captain Rohit Sharma goes for a six during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Pakistan, at Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Saturday, Oct. 14, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI10_14_2023_000383B)

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें कुल 12 शतक लगे हैं. सबसे अधिक शतक जमाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक दो शतक के साथ टॉप पर हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का रोमांच अपने चरम पर है. 10 टीमों के बीच खेले जा रहे क्रिकेट के इस महाकुंभ में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जोरदार जुगलबंदी दिख रही है. बल्लेबाज गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर रहे हैं, तो गेंदबाज ने भी अपना दबदबा कायम रखा है. अबतक खेले गए 12 मुकाबलों में जमकर चौके और छक्के लगे हैं. यही नहीं 12 मैचों में 12 शतक भी लग चुके हैं. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से बल्लेबाज रनों की बरसात कर रहे हैं.

12 मैचों में लग चुके हैं 12 शतक

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें कुल 12 शतक लगे हैं. सबसे अधिक शतक जमाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक दो शतक के साथ टॉप पर हैं. डी कॉक ने दो मैचों की दो पारियों में दो शतक की मदद से कुल 209 रन बनाए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक इन खिलाड़ियों ने लगाया शतक

डी कॉक – 2

मोहम्मद रिजवान – 1

डेवोन कॉनवे – 1

रोहित शर्मा – 1

कुसल मेंडिस – 1

डेविड मलान- 1

रचिन रविंद्र – 1

एडेन मार्कराम – 1

रासी वैन डेर डुसेन – 1

अब्दुल्ला शफीक – 1

सदीरा समरविक्रमा – 1

Also Read: World Cup 2023: इस बार 2019 वर्ल्ड कप का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, देखें आंकड़े

सबसे अधिक अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी जो रूट

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक कुल 18 अर्धशतक लगे हैं. जिसमें जो रूट, विराट कोहली और मुश्फिकुर रहीम ने दो-दो अर्धशतक लगाए हैं.

जो रूट – 2

विराट कोहली – 2

मुश्फिकुर रहीम – 2

मोहम्मद रिजवान – 1

रोहित शर्मा – 1

कुसल मेंडिस – 1

रचिन रविंद्र – 1

मार्कराम – 1

डेरिल मिशेल – 1

केएल राहुल – 1

हशमतुल्लाह शाहिदी – 1

सऊद शकील – 1

अजमतुल्लाह उमरजई – 1

मेहदी हसन मिराज – 1

लिट्टन दास – 1

Also Read: एमएस धोनी की 2011 विश्व विजेता टीम से काफी मिलती-जुलती है रोहित शर्मा की 2023 वर्ल्ड कप टीम

कुसल मेंडिस छक्का जड़ने में सबसे आगे, रोहित दूसरे स्थान पर

वर्ल्ड कप 2023 में छक्का जड़ने के मामले में सबसे आगे श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं. उन्होंने दो मैचों की दो पारियों में कुल 14 छक्के जमाए हैं. जबकि दूसरे स्थान पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 3 मैचों की 3 पारियों में अबतक कुल 11 छक्के जड़े हैं. डी कॉक ने अबतक 8 छक्के जड़े हैं. तो चौथे स्थान पर रचिन रविंद्र ने 6 छक्के जमाए हैं.

सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

1. कुसल मेंडिस – 14

2. रोहित शर्मा – 11

3. क्विंटन डी कॉक – 8

4. रचिन रवीन्द्र – 6

5. डेरिल मिशेल – 6

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola