जसप्रीत बुमराह को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं हैं रवि शास्त्री, बतायी बड़ी वजह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2022 11:37 AM
विराट कोहली के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद से बीसीसीआई न से कप्तान की तलाश में जुट गया है. कई नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि रोहित शर्मा पहली पसंद हैं. इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह के नाम की भी चर्चा है. हालांकि पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुमराह के कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं हैं.
इस महीने की शुरुआत में विराट कोहली के भारत के टेस्ट कप्तान के पद से हटने के बाद से उनके उत्तराधिकारी की तलाश जारी है. हालांकि यह उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा भारत के तीनों प्रारूपों के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे. बीसीसीआई ने अब तक इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. घोषणा से पहले कई भारतीय क्रिकेटरों के नामों की चर्चा जोरों पर है.
संभावित उम्मीदवारों के रूप में उभरे कई नामों में रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत शामिल हैं. अभी कुछ समय पहले जसप्रीत बुमराह ने भी अपना नाम यह कहते हुए सामने कर दिया कि अगर मौका आया तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने पर गर्व होगा. जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था.
Also Read: जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बनने के लिए तैयार, कहा- जिम्मेदारियां मिली तो निभायेंगे
जसप्रीत बुमराह के भारत की कप्तानी करने की संभावना को देखते हुए पूर्व चीफ कोच रवि शास्त्री उत्साहित नहीं दिखे. एक बातचीत में उनसे जब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पूछा कि क्या रवि शास्त्री ने कभी बुमराह को किसी एक प्रारूप में कप्तान बनाने के बारे में सोचा है. शास्त्री का जवाब सीधा नहीं था. उन्होंने कहा कि नहीं, मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा.
शास्त्री ने कहा कि मैंने उस तरह से कभी नहीं सोचा था. भारत में एक तेज गेंदबाज के लिए कप्तान बनना मुश्किल होगा. एक तेज गेंदबाज कप्तान तभी कप्तान होना चाहिए जब वह मूल रूप से ऑलराउंडर हो. एक तेज गेंदबाज हमेशा खेल में रहेगा, वह आक्रामक होगा. वह खेल जीतना और विकेट लेना चाहता है. शास्त्री ने अख्तर के यूट्यूब चैनल पर कहा कि शायद ही कोई तेज गेंदबाज बहुत लंबे समय तक कप्तान रहा हो. जब तक कि वह कपिल, इमरान या सर गारफील्ड जैसे वास्तविक ऑलराउंडर न हो.
Also Read: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, वेस्टइंडीज सीरीज में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी,भुवी-अश्विन हो सकते हैं बाहर
बुमराह जिन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में तीनों टेस्ट और एकदिवसीय मैच खेले हैं, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ छह फरवरी से शुरू होने वाले तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों से आराम दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










