ePaper

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से रमन को हटाये जाने पर भड़के अजहरूद्दीन, कह दी बड़ी बात

Updated at : 17 May 2021 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से रमन को हटाये जाने पर भड़के अजहरूद्दीन, कह दी बड़ी बात

Mohammad Azharuddin, WV Raman, head coach of the Indian women cricket team भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक बार फिर से विवाद चरम पर है. पिछले हफ्ते डब्ल्यूवी रमन की जगह पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया.

विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक बार फिर से विवाद चरम पर है. पिछले हफ्ते डब्ल्यूवी रमन की जगह पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया.

इधर रमन को हटाये जाने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन भड़क गये हैं. मोहम्मद अजहरूद्दीन ने रमन की तारीफ करते हुए ट्वीट किया और लिखा, खेल को लेकर डब्ल्यूवी रमन की समझ और कोचिंग कौशल कई लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है. उसने अधिक चतुर लोग बेहद कम हैं और उसके पास कई साल का अनुभव है.

Also Read: WTC Final 2021 : न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, कोहली सेना के आगे कहीं नहीं टिकती कीवी टीम

रमन को विवादास्पद तरीके से हटाये जाने के बाद मदनलाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकर समिति (सीएसी) और नीतू डेविड की अगुआई वाला चयन पैनल बीसीसीआई अधिकारियों की नजरों में आ गया है.

गौरतलब है कि रमन की कोचिंग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई. रमन को सर्वश्रेष्ठ भारतीय कोचों में से एक माना जाता है.

Also Read: India vs Sri Lanka : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट में बड़ा बवाल, खिलाड़ियों ने संन्यास की धमकी दी !

विवादों में रहे हैं रमेश पोवार

मालूम हो कि रमन को हटाकर रमेश पोवार को कोच बनाया गया है, लेकिन उनका विवादों से गहरा नाता रहा है. पोवार को 2018 में मिताली राज के साथ विवाद के बाद कोच पद से हटाया गया था.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola