ePaper

Merry Christmas 2021: धोनी ने कुछ इस अंदाज में किया क्रिसमस सेलिब्रेशन, वाइफ साक्षी ने शेयर किया वीडियो

Updated at : 25 Dec 2021 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Merry Christmas 2021: धोनी ने कुछ इस अंदाज में किया क्रिसमस सेलिब्रेशन, वाइफ साक्षी ने शेयर किया वीडियो

दुनियाभर के लोग अपने अपने अंदाज में इस फेस्टिवल को एन्जॉय कर रहे हैं. वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी क्रिसमस डे सेलिब्रेशन कर रहे हैं.

विज्ञापन

भारत समेत दुनियाभर में आज क्रिसमस (Merry Christmas 2021) का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है. दुनियाभर के लोग अपने अपने अंदाज में इस फेस्टिवल को एन्जॉय कर रहे हैं. वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी क्रिसमस डे सेलिब्रेशन कर रहे हैं. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमली के साथ दुबई में हैं. कुछ दिन पहले ही धोनी को जयपुर में देखा गया था, जहां वो एक शादी में पहुंचे थे. अब धोनी अपनी पूरी फैमली के साथ दुबई में हैं. धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा संग क्रिसमस मनाने यहां पहुंचे हैं. वहीं धोनी की क्रिसमस मानाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

undefined

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो डिनर टेबल का है. साक्षी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बेटी जीवा भी नजर आ रही है. उनके पास क्रिसमस ट्री भी सजा हुआ रखा है. ऐसा लग रहा है कि साक्षी और धोनी ​अपने अंदाज में क्रिसमस मना रहे हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले धोनी अपने परिवार के साथ राजस्थान के जयपुर में थें, जहां पर एनसीपी नेता प्रफुल पटेल के बेटे की शादी थी. साक्षी धोनी ने भी जयपुर से एमएस के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थी.

https://www.instagram.com/p/CXq-P97vpya/?utm_source=ig_embed&ig_rid=10906be3-724f-4653-ba2c-c2ebc6eeb3a7 Also Read: Merry Christmas 2021 LIVE: गिफ्ट का आनंद सेंटा लेकर आया… अपनों को कुछ खास अंदाज में दें बधाई

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी के हाल ही में 14 साल पूरे हुए हैं. हाल ही में टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की मेंटरशिप करके वापस लौटे हैं. उससे पहले दुबई में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की अगुवाई में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी. इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में नजर आएंगे, उन्होंने कहा था कि वह आईपीएल का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई फैंस के सामने खेलना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola