ePaper

IND vs NZ T20: केन विलियमसन तीसरे टी20 मुकाबले से हुए बाहर, न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका

Updated at : 21 Nov 2022 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ T20: केन विलियमसन तीसरे टी20 मुकाबले से हुए बाहर, न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला नहीं खेल सकेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है. उनकी जगह टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार (22 नवंबर) को नेपियर में खेला जाएगा. वहीं इस मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में मार्क चेपमैन को शामिल किया गया है. जबकि इस मैच में टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है.

केन विलियमसन तीसरे टी20 से हुए बाहर

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला नहीं खेल सकेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘केन विलियमसन टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नहीं खेलेंगे. उन्हें पहले से तय मेडिकल अपॉइंटमेंट के लिए जाना हैं. ऐसे में टीम में उनके जगह मार्क चैपमैन को जगह दी जा रही है. वह सोमवार को टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में जुड़ेंगे. केन विलियमसन के इस मुकाबले से बाहर होने के बाद कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. बता दें कि साउदी कीवी टीम में शामिल अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले मैच में हैट्रिक ली थी.


Also Read: Shaheen Afridi Injured: अस्पताल में भर्ती हुए शाहीन शाह अफरीदी, अपेंडिक्स का कराया ऑपरेशन
विलियमसन ने दूसरे टी20 मैच में खेली थी अर्धशतकीय पारी

गौरतलब है कि भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया था. हालांकि इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के भी जड़े थे. हालांकि केन कीवी टीम को इस मुकाबले में जीत नहीं दिला पाएं पर उन्होंने पूरे मैच में शानदार संघर्ष किया. वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज टिम साउदी ने हार्दिक पांड्या, दीपक हुडा और वॉशिंगटन सुंदर को आउट करके हैट्रिक विकेट हासिल की थी. बता दें कि तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बनाए हुए है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola