सूर्यकुमार यादव ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पूरी की सेंचुरी

Updated:
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पूरी की सेंचुरी

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने करियर का पहला आईपीएल शतक जड़ दिया है. उन्होंने 49 गेंद पर 103 रनों की नाबाद पारी खेली. उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने 218 रन बनाये.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वानाखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को शतक जड़ दिया है. उन्होंने 49 गेंद पर नाबाद 103 रनों की शानदार पारी खेली. सूर्या का आईपीएल में यह पहला शतक है. उन्होंने 32 गेंद पर पहले अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने महज 17 गेंद दूसरा पचासा भी बना लिया. अपनी इस पारी में सूर्या ने 11 चैके और 6 छक्के लगाये. सूर्या की आतिशी पारी के दम पर मुंबई ने गुजरात को 219 रनों का लक्ष्य दिया.

आखिरी गेंद पर पूरा किया शतक

सूर्यकुमार यादव ने मैच की आखिरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ के खिलाफ छक्का जड़कर आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया. ‘मिस्टर 360 डिग्री’ बल्लेबाज ने इस दौरान दो अर्धशतकीय साझेदारी की. उन्होंने विष्णु विनोद (20 गेंद में 30 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 62 रन की साझेदारी की. इसके बाद छठे विकेट के लिए कैमरून ग्रीन के साथ 18 गेंद में 54 रन की अटूट साझेदारी की. इसमें ग्रीन का योगदान तीन गेंद महज तीन रन का था.

Also Read: MI vs RCB: सूर्यकुमार यादव ने एक ही मैच में अपने नाम किए 3 बड़े रिकॉर्ड, IPL में लगाया अनोखा शतक
राशिद और नूर के खिलाफ संभलकर खेल रहे थे सूर्या

शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने अल्जारी जोसेफ के खिलाफ चौका लगाकर हाथ खोला. इसी ओवर में सूर्यकुमार ने अपनी पारी का पहला छक्का लगाया. राशिद और नूर के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार ने 15वें ओवर में जोसेफ के खिलाफ फिर से चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों के आंकड़े को 150 के पार पहुंचाया. ऐसा देखा गया है कि सूर्या अर्धशतक बनाने के बाद काफी तेजी से रन बनाने लगते हैं.

गुजरात के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने

सूर्यकुमार गुजरात के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं. वहीं, मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सूर्या तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं. पहले नंबर पर सनथ जयसूर्या और दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. सूर्या ने आखिरी तीन ओवर में 15 गेंदों का सामना किया और इन 15 गेंदों में 50 रन जोड़ डाले. सूर्या की इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस, गुजरात के खिलाफ सबसे ज्यादा टोटल बनाने वाली टीम बन गयी है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola