ePaper

PHOTOS: विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन के शतक ने रचा इतिहास, IPL में पहली बार हुआ ऐसा डबल धमाल

Updated at : 19 May 2023 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन के शतक ने रचा इतिहास, IPL में पहली बार हुआ ऐसा डबल धमाल

SRH vs RCB: IPL 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. वहीं, इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली शतक जड़ा. आईपीएल इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक मैच में दोनों टीमों से खिलाड़ियों ने शतक जड़ा हो.

विज्ञापन
undefined

SRH vs RCB, IPL 2023: आईपीएल 2023 का 65वां मुकाबला गुरुवार (18 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने हैदराबाद पर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की और प्लेऑफ के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है.

undefined

वहीं, इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो आईपीएल इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला. इस मैच में एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों ने शतक जड़े. सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के शतक लगाने के बाद आरसीबी के रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी सेंचुरी ठोक डाली. इसी के साथ क्लासेन और कोहली ने एक ही मैच में शतक लगाने का एक खास रिकॉर्ड बनाया.

undefined

आईपीएल इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक मैच में दोनों टीमों से खिलाड़ियों ने एक-एक शतक जड़ा हो. इसी के साथ ऐसा आईपीएल में तीसरी बार देखने को मिला जब एक मैच में दो खिलाड़ियों ने शतक लगाया हो. इससे पहले यह कारनामा विराट कोहली-एबी डीविलियर्स, डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो ने किया है.

undefined

बता दें कि हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 51 गेंदों पर नाबाद 104 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. वहीं, विराट कोहली ने 62 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का छठा शतक पूरा किया. कोहली ने इस आतिशी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए.

undefined

कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपना छठा आईपीएल शतक लगाया और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल के सबसे ज्यादा शतक की बराबरी की. कोहली के बल्ले से चार साल बाद आईपीएल में शतक निकला. इससे पहले साल 2019 सीजन में अपना पिछला आईपीएल शतक लगाया था. किंग कोहली ने इस सीजन 13 पारियों में 44.83 के औसत 538 रन बनाए हैं. कोहली अब इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

undefined

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने क्लासेन की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाए थे. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग कोहली और फाफ डू प्लेसी ने आरसीबी को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 172 रन की धमाकेदार साझेदारी की.

undefined

फाफ और कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी के बदौलत आरसीबी ने यह मैच 19.2 ओवर में 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. बैंगलोर की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. 

Also Read: IPL 2023: विराट कोहली की सेंचुरी पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस अंदाज में जाहिर की खुशी, वायरल हुई तस्वीर
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola