ePaper

IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने ठोका शतक तो राशिद खान ने भी जड़े 10 छक्के, MI vs GT मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Updated at : 13 May 2023 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने ठोका शतक तो राशिद खान ने भी जड़े 10 छक्के, MI vs GT मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

MI vs GT, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 27 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतकीय पारी खेली. तो वहीं गुजरात के लिए राशिद खान ने भी तूफानी पारी खेली. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनें.

विज्ञापन
undefined

​MI vs GT, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के शतक के दम पर 5 विकेट पर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में गुजरात की टीम को 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंकतालिका में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

undefined

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 103 रनों की तूफानी पारी खेली. तो वहीं गुजरात के लिए राशिद खान ने 32 गेंदों में 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से नाबाद 79 रन बनाये. मुंबई की ओर से आकाश मधवाल ने तीन विकेट चटकाए. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनें.

undefined

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के लगाए. यह उनका पहला आईपीएल शतक है. सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं.

undefined

इस पारी के साथ ही सूर्या ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन ने 2011 में नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी. इस मामले में पहले नंबर पर सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 2008 में सीएसके के खिलाफ नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी. रोहित शर्मा नाबाद 109 रन बनाकर इस सूची में दूसरे नंबर पर है.

undefined

सूर्यकुमार यादव के नाम गुजरात टाइटंस के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ के नाम था. गायकवाड़ ने इसी सीजन में 92 रन बनाये थे.

undefined

इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2023 सीजन में लगातार पांचवीं बार 200 या 200 से अधिक का स्कोर बनाया. इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है, जिसने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर (218 रन) बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड केकेआर के नाम थे. केकेआर ने इसी सीजन में गुजरात के खिलाफ 207 रन बनाये थे.

undefined

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो सिक्स शामिल रहे. रोहित ने इस पारी के दौरान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अपने 200 सिक्स भी पूरे कर लिए.

undefined

वहीं, गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने इस मैच में चार विकेट झटके. इसी के साथ राशिद ने टी20 क्रिकेट में 550 विकेट पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले ड्वेन ब्रावो के बाद दूसरे गेंदबाज हैं. राशिद खान ने 4 विकेट लेने के साथ ही फिफ्टी भी लगाई. वह आईपीएल में ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं.

undefined

राशिद खान ने बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए महज 32 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और तीन चौके शामिल रहे. राशिद खान ने 8वें नंबर पर खेलते हुए 10 छक्के जड़े. 8वें नंबर या उससे नीचे खेलते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का यह रिकॉर्ड है. साथ ही यह आईपीएल में 8 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी है.

undefined

इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुकाबले में उतरे तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने कमाल की गेंदबाजी की. 29 साल के आकाश मधवाल ने 4 ओवरों में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए. मधवाल ने फॉर्म में चल रहे ऋद्धिमान साहा को एलबीडब्ल्यू और शुभमन गिल को बोल्ड आउट किया. फिर मधवाल ने खतरनाक बैटिंग कर रहे डेविड मिलर को भी चलता किया.

Also Read: IPL Points Table 2023: गुजरात को हराकर मुंबई इंडियंस पहुंची प्लेऑफ के करीब, जानिए प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola