IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

Updated:
विज्ञापन
IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा.

विज्ञापन
undefined

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की रेस में मिचेल स्टार्क ने अपने ही देश के पैट कमिंस के रिकॉर्ड को एक ही दिन में तोड़ दिया. आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन में पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन कुछ ही देर में मिचेल स्टार्क इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उन्हें सूची में दूसरे स्थान पर धकेल दिया. आइए आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में जानें.

undefined

मिचेल स्टार्क (24,75,00,000)- मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं. उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा. स्टार्क ने हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 10 मैचों में कुल 16 विकेट चटकाए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें नंबर पर रहे.

undefined

पैट कमिंस (20,50,00,000) – ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. कमिंस 30 साल के हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 56 टेस्ट, 88 वनडे और 50 अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 242, वनडे में 141 और टी20 में 55 विकेट चटकाए.

TeamPLAYERTYPEPRICE
TeamPLAYERTYPEPRICE
Kolkata Knight RidersMitchell StarcBowler“247500000″
Sunrisers HyderabadPat CumminsAll-Rounder“205000000″
Punjab KingsSam CurranBowling Allrounder“185000000″
Mumbai IndiansCameron GreenBatting Allrounder“175000000″
Chennai Super KingsBen StokesBatting Allrounder“162500000″
Rajasthan RoyalsChris MorrisBowling Allrounder“162500000″
Lucknow Super GiantsNicholas PooranWK-Batsman“160000000″
Delhi CapitalsYuvraj SinghBatting Allrounder“160000000″
Kolkata Knight RidersPat CumminsAll-Rounder“155000000″
Mumbai IndiansIshan KishanWK-Batsman“152500000″
undefined

सैम करन – इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन 2023 आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. उन्हें पंजाब किंग्स ने 18,50,00,000 रुपये में खरीदा था.

Also Read: IPL Auction 2024: विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात, ये हैं पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
undefined

कैमरून ग्रीन – ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन आईपीएल 2023 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17,50,00,000 रुपये में खरीदा था.

undefined

बेन स्टोक्स – इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16,25,00,000 रुपये में खरीदा था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola