ePaper

IPL 2022: वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की रेस में तेजी से बढ़े आगे, रबाड़ा और कुलदीप को छोड़ा पीछे

Updated at : 08 May 2022 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की रेस में तेजी से बढ़े आगे, रबाड़ा और कुलदीप को छोड़ा पीछे

Mumbai: Wanindu Hasaranga of Royal Challengers Bangalore celebrates the wicket of Nicholas Pooran of Sunrisers Hyderabad, during the Indian Premier League 2022 cricket match between Sunrisers Hyderabad and Royal Challengers Bangalore, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Sunday, May 8, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_08_2022_000152A)

मौजूदा सीजन में हसरंगा तीसरे गेंदबाज हैं, जिसमें पांच विकेट चटकाया है. हसरंगा के अलावा मौजूदा आईपीएल में युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक ने पांच विकेट चटकाये हैं. हसरंगा को आरसीबी ने इस साल की बड़ी नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा था.

विज्ञापन

श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Vanindu Hasranga) ने रविवार को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 54वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 ओवर में केवल 18 रन देकर 5 विकेट चटकाये. हसरंगा की घातक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने हैदराबाद को 67 रन से हराया.

पर्पल कैप की रेस में हसरंगा, रबड़ा और कुलदीप को पीछे छोड़ा

हसरंगा पर्पल कैप की रेस में तेजी से आगे बढ़े हैं. 12 मैचों में हसरंगा ने अबतक कुल 21 विकेट ले चुके हैं और अब केवल युजवेंद्र चहल से पीछे रह गये हैं. हसरंगा ने सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं और रबाड़ा और कुलदीप यादव को पीछे छोड़ दिये हैं. तीसरे स्थान पर रबाड़ा ने अबतक 18 विकेट लिये हैं, जबकि कुलदीप ने भी 18 विकेट लिये हैं.

Also Read: IPL 2022: विराट कोहली सीजन में तीसरी बार गोल्डन डक, शोएब अख्तर का आया ऐसा रिएक्शन

मौजूदा सीजन में पांच विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हसरंगा

मौजूदा सीजन में हसरंगा तीसरे गेंदबाज हैं, जिसमें पांच विकेट चटकाया है. हसरंगा के अलावा मौजूदा आईपीएल में युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक ने पांच विकेट चटकाये हैं. हसरंगा को आरसीबी ने इस साल की बड़ी नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा था. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं.

मैं विकेट निकालने वाला गेंदबाज : हसरंगा

हसरंगा ने मैच के बाद कहा, मैं विकेट निकालने वाला गेंदबाज हूं और टीम की सोच भी ऐसी ही है. मैं रन रोकने वाली गेंदबाजी के साथ विकेट लेना चाहता हूं. टीम में मेरी यही भूमिका है. इस प्रदर्शन के बाद हसरंगा (21 विकेट) मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेन्द्र चहल (22 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर आ गये है. हसरंगा ने कहा, मैं टीम में अपने स्थान को लेकर काफी खुश हूं. मैं बीच के ओवरों में विकेट लेकर विरोधी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola