ePaper

IPL 2022: आंद्रे रसेल की तरह बेखौफ बल्लेबाजी करें ऋषभ पंत, रवि शास्त्री ने युवा विकेटकीपर को दी सलाह

Updated at : 10 May 2022 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: आंद्रे रसेल की तरह बेखौफ बल्लेबाजी करें ऋषभ पंत, रवि शास्त्री ने युवा विकेटकीपर को दी सलाह

बायें हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान सत्र में अब तक 11 मैचों में 152.71 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं, लेकिन वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं.

विज्ञापन

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का मानना है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टी20 प्रारूप में आंद्रे रसेल की शैली में बल्लेबाजी करनी चाहिए और एक बार प्रवाह में आने के बाद उसे नहीं बदलना चाहिए ताकि वह अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिये अधिक मैच जीत सकें.

मौजूदा सीजन में पंत का अबतक नहीं दिखा जलवा

बायें हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान सत्र में अब तक 11 मैचों में 152.71 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं, लेकिन वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं. इस 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने आक्रामक तेवरों की झलक तो दिखाई है लेकिन वह अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका नहीं निभा पाएं हैं.

Also Read: IPL 2022: रोहित शर्मा को थर्ड अंपायर ने दिया आउट, फैसले पर सोशल मीडिया में बवाल, देखें VIDEO

शास्त्री ने की पंत की तारीफ

शास्त्री ने ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ से कहा, मुझे लगता है कि एक बार जब वह प्रवाह में आ जाता है तो उसे उसमें बदलाव नहीं करना चाहिए. उसे खेल के इस प्रारूप में रसेल की शैली में बल्लेबाजी करनी चाहिए. उन्होंने कहा, आपकी निगाहें जम जाती हैं, आप अच्छी तरह से शॉट मार रहे हो तो ज्यादा मत सोचो. यह मायने नहीं रखता कि गेंदबाज कौन है, यदि आपको करारा शॉट लगाना है तो लगाओ. कौन जानता है कि ऐसा करने से आप लोगों की अपेक्षा से अधिक मैच जितवा सकते हो.

आंद्रे रसेल लय में होते हैं तो उसे रोकना मुश्किल

शास्त्री का मानना है टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रसेल को उनका स्पष्ट रवैया अन्य बल्लेबाजों से अलग करता है. ऐसा रवैया पंत के लिये कारगर साबित होगा, जो आक्रामक पारी खेलने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा, रसेल का रवैया अपने खेल को लेकर स्पष्ट है. जब वह लय में होता है तो उसे रोकना मुश्किल होता है. कोई उसे नहीं रोक सकता। उसके दिमाग में तब कोई नकारात्मक विचार नहीं आता है.

शास्त्री ने पंत को रसेल की तरह तूफानी बल्लेबाज बताया

शास्त्री ने कहा, ऋषभ भी इस तरह से बल्लेबाजी करने में सक्षम है और मुझे लगता कि वह इस तरह से सोचता है क्योंकि आप टी20 क्रिकेट में उससे कुछ विशेष पारियां देखोगे. उन्होंने कहा, वह अच्छी शुरुआत करता है और फिर इस अंदाज में आउट होता है जो उसे पसंद नहीं है. मेरा मानना है कि जब वह प्रवाह में होता है तो उसे उसमें बदलाव नहीं करना चाहिए.

विटोरी ने भी पंत की जमकर तारीफ की

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने कहा कि पंत जब बेखौफ होकर विरोधी गेंदबाजों पर हावी होकर खेलता है तो तब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है. विटोरी ने कहा, ऋषभ पंत जब बेखौफ होकर खेलता है तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है. जब वह विरोधी टीम पर हावी होकर खेलता है तो हमने उसे कई सर्वश्रेष्ठ पारियां खेलते हुए देखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola