ePaper

IPL Point Table 2022: यहां देखें अपडेटेड प्वाइंट टेबल, पंजाब की जीत के बाद पर्पल और ऑरेंज कैप की स्थिति

Updated at : 04 Apr 2022 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
IPL Point Table 2022: यहां देखें अपडेटेड प्वाइंट टेबल, पंजाब की जीत के बाद पर्पल और ऑरेंज कैप की स्थिति

पंजाब किंग्स ने रविवार को खेले गये मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार यह तीसरी हार है. सीएसके प्वाइंट टेबल में नीचे है. वह नौवें नंबर पर खिसक गया है. जबकि इस जीत के साथ पंजाब की टीम टॉप पांच में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 54 रनों से हरा दिया. शिवम दुबे के अर्धशतक के बावजूद सीएसके 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 126 रन पर सिमट गयी. इस बीच, राहुल चाहर शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने पीबीकेएस के लिए तीन विकेट लिए.

चेन्नई सुपर किंग्स अपना तीसरा मैच भी हारी

शुरुआत में, लियाम लिविंगस्टोन की 32 गेंदों पर 60 रनों की पारी ने पंजाब किंग्स को 20 ओवरों में आठ विकेट पर 180 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को 181 रनों का लक्ष्य दिया. पंजाब की इस जीत के बाद आईपीएल के प्वाइंट टेबल में बड़ा बदलाव देखा गया. वहीं, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के दावेदारों में भी नया नाम जुड़ गया. चेन्नई लगातार अपना तीसरा मैच हार गयी है.

Also Read: IPL Media Rights: बीसीसीआई को आईपीएल मीडिया राइट्स से होगी 50000 करोड़ की कमाई, टेंडर जारी
आईपीएल 2022 अंक तालिका

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) वर्तमान में चार अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है. उसके बाद दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है. गुजरात टाइटन्स (जीटी) तीसरे स्थान पर काबिज है, जबकि कल का मुकाबला जीतने के बाद पंजाब किंग्स की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम पांचवें स्थान पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) छठे नंबर पर है. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) सातवें, मुंबई इंडियंस (उसआई) आठवें सीएसके नौवें और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) तालिका में सबसे नीचे है.

ऑरेंज कैप

ईशान किशन इस समय ऑरेंज कैप रेस में दो मैचों में 135 रन बनाकर सबसे आगे चल रहे हैं. एमआई के इस बल्लेबाज के राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर (135) दूसरे स्थान पर है. सीएसके के शिवम दुबे (109) तीसरे स्थान पर हैं. लिविंगस्टोन (98) स्टैंडिंग में चौथे और आंद्रे रसेल (95) पांचवें स्थान पर हैं.

1. ईशान किशन (मुंबई इंडियंस) – 135 रन

2. जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) – 135 रन

3. शिवम दुबे (सीएसके) – 109 रन

4. लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स) – 98 रन

5. आंद्रे रसल (केकेआर) – 95 रन

Also Read: IPL 2022 Schedule: यहां देखें आईपीएल का पूरा शेड्यूल, तारीख, जगह और समय की पूरी जानकारी
पर्पल कैप

पर्पल कैप रेस में उमेश यादव आठ विकेट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं. राहुल चाहर (6 विकेट) दूसरे, युजवेंद्र चहल (5 विकेट) तीसरे स्थान पर हैं. चौथे स्थान पर मोहम्मद शमी (5 विकेट) हैं और पांचवें नंबर पर टिम साउथी (5 विकेट) हैं.

1. उमेश यादव (केकेआर) – 8 विकेट

2. राहुल चाहर (पंजाब किंग्स) – 6 विकेट

3. युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) – 5 विकेट

4. मोहम्मद शामी (गुजरात टाइटंस) – 5 विकेट

5. टिम साउदी (केकेआर) – 5 विकेट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola