IPL 2021 : सैमसन पर भारी रॉय-विलियमसन की पारी, हैदराबाद ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया

Dubai: Kane Williamson captain of Sunrisers Hyderabad and Abhishek Sharma of Sunrisers Hyderabad at the end of match 40 of the Indian Premier League between the Sunrisers Hyderabad and the Rajasthan Royals, at the Dubai International Stadium in the United Arab Emirates, Monday, Sept. 27, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI09_27_2021_000389B)
IPL 2021 Hyderabad beat Rajasthan हैदराबाद की जीत में जेसन रॉय और कप्तान केन विलियमसन की बड़ी भूमिका रही. रॉय ने 42 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाये. जबकि विलियमसन 41 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे.
IPL 2021 SRH vs RR सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के 40वें मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से को हराकर सत्र की दूसरी जीत दर्ज की. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 60 रन का योगदान दिया.
हैदराबाद की जीत में जेसन रॉय और कप्तान केन विलियमसन की बड़ी भूमिका रही. रॉय ने 42 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाये. जबकि विलियमसन 41 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे. साहा ने 18 और अभिषेक शर्मा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे.
Also Read: IPL 2021: केकेआर को बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी
राजस्थान की ओर से केवल तीन बल्लेबाज ही विकेट ले पाये. मुस्ताफिजुर, लोमरोर और चेतन सकारिया ने एक-एक विकेट चटकाये.
Also Read: IPL 2021: दूसरे सीजन में इस वजह से हार रही है रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस, जहीर खान ने खोला राज
हैदराबाद को जीत के लिए दिया था 165 रन का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाये. राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 57 गेंद की पारी में 82 रन का योगदान दिया. हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने दो विकेट चटकाये.
हैदराबाद की जीत के बाद प्वाइंट टेबल का क्या है हाल
राजस्थान पर हैदराबाद की बड़ी जीत के बाद प्वाइंट टेबल में कोई बदलाव नहीं आया है. हालांकि सभी टीमों ने 10-10 मुकाबले खेल लिया है. जिसमें चेन्नई 16 अंकों के साथ टॉप पर, दिल्ली की टीम 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर, 12 अंक लेकर आरसीबी तीसरे स्थान पर बनी हुई है. जबकि केकेआर 8 अंक लेकर चौथे, उतने की अंक लेकर पंजाब 5वें, 8 अंक लेकर राजस्थान 6ठे, मुंबई की टीम 8 अंक लेकर 7वें और 4 अंक लेकर हैदराबाद 8वें स्थान पर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




