IND vs NZ: टॉस का बॉस जीतेगा आज की बाजी, रांची का JSCA स्टेडियम में होगी चौकों और छक्कों की बारिश

India vs New Zealand 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होनेवाले दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान भारी ओस गिरने की संभावना है.
India vs New Zealand 2nd T20 : भारत शुक्रवार को जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) में न्यूजीलैंड के खिलाफ होनेवाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा. रांची में खेले जानेवाले मुकाबले में ओस और टॉस की भूमिका अहम होगी. पिच क्यूरेटर एसबी सिंह के अनुसार टॉस जीतनेवाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. मैच सेंटर पिच पर खेला जायेगा और यह हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर सकती है.
ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होनेवाले दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान भारी ओस गिरने की संभावना है. मुख्य पिच क्यूरेटर श्याम बहादुर सिंह की मानें, तो शाम साढ़े सात बजे के बाद काफी ओस गिरने की संभावना है, जिससे टॉस की भूमिका अहम होगी. आम तौर पर यह बल्लेबाजों की मददगार विकेट है, जिसका आखिरी बार इस्तेमाल जुलाई में झारखंड प्रदेश टी-20 टूर्नामेंट के लिए हुआ था.हालांकि रविचंद्रन अश्विन पर सभी की निगाहें होंगी, जिनका रिकॉर्ड यहां शानदार रहा है. श्रीलंका के खिलाफ 14 रन देकर तीन विकेट उनका यहां बेस्ट परफार्मेंस है.
Also Read: IND vs NZ 2nd T20: रांची पहुंचते ही होटल से सीधे जेएससीए स्टेडियम पहुंचे कोच राहुल द्रविड़, पिच का किया मुआयना
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को होनेवाले मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ पिच का मुआयना करने के लिए अचानक जेएससीए स्टेडियम पहुंचे. द्रविड़ ने वहां की व्यवस्था और पिच का जायजा लिया. इससे पहले जयपुर में हुए पहले टी-20 मुकाबले में भी राहुल द्रविड़ पिच का मुआयना करते नजर आये थे. जेएससीए सूत्रों ने बताया कि न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने भी पिच का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




