ePaper

IPL 2021 के बचे हुए मुकाबलों के लिए भारत-इग्लैंड टेस्ट सीरीज में होगा बड़ा बदलाव ?

Updated at : 19 May 2021 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 के बचे हुए मुकाबलों के लिए भारत-इग्लैंड टेस्ट सीरीज में होगा बड़ा बदलाव ?

Abu Dhabi: Royal Challengers Bangalore batsman Virat Kohli in action during IPL 2020 cricket match against Rajasthan Royals, at Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, United Arab Emirates, Saturday, Oct. 3, 2020. (Sportzpics/PTI Photo)(PTI03-10-2020_000228A) *** Local Caption ***

india vs england test series, schedule can be change, remaining ipl 2021 match कोरोना संक्रमण के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले को लेकर लगातार अलग-अलग खबरें आ रही हैं. ताजा खबर है कि आईपीएल के शेष मैच इंग्लैंड में ही कराये जाने की संभाना है.

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले को लेकर लगातार अलग-अलग खबरें आ रही हैं. ताजा खबर है कि आईपीएल के शेष मैच इंग्लैंड में ही कराये जाने की संभाना है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम में भी बदलाव किया जा सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इसको लेकर बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच बात हो रही है.

ऐसी खबर है कि भारत-इंग्लैंड सीरीज को छोटा किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई टेस्ट सीरीज को छोटा कर आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले इंग्लैंड में ही कराये जायें.

Also Read: WTC Final 2021 : अगर ड्रा या टाई पर खत्म होता है WTC फाइनल, तो कौन बनेगा टेस्ट चैंपियन भारत या न्यूजीलैंड ?

इंग्लैंड ने बीसीसीआई को दिया था आईपीएल कराने का ऑफर

इंग्लैंड की काउंटी ने बीसीसीआई को पहले ही ऑफर दिया था कि आईपीएल 2021 के बाकी बचे मुकाबले इंग्लैंड में ही कराये जाएं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की भी पहली पसंद इंग्लैंड ही है. हालांकि बीसीसीआई यूएई और श्रीलंका में भी बचे हुए मुकाबले कराने की योजना बना रहा है.

मालूम हो दो जून को टीम इंडिया इंग्लैंड दौर पर जाने वाली है. जिसके लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा भी कर दी गयी है. भारत इंग्लैंड में 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेगी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी. जिसकी शुरुआत 4 अगस्त से हो रही है. पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से खेला जाएगा.

Also Read: कोरोना ने ली एक और भारतीय क्रिकेटर की जान, खेल जगत में शोक की लहर

गौरतलब है बायो बबल में कई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद बीसीसीआई ने 4 मई को आपात बैठक बुलाकर आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola