India Vs England 4th Test: पंत के मुरीद हुए पाकिस्तान का यह दिग्गज कप्तान, सहवाग से तुलना कर कहा सालों बाद देखा ऐसा खिलाड़ी

Updated at : 06 Mar 2021 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
India Vs England 4th Test: पंत के मुरीद हुए पाकिस्तान का यह दिग्गज कप्तान, सहवाग से तुलना कर कहा सालों बाद देखा ऐसा खिलाड़ी

Ahmedabad: Indian cricketer Rohit Sharma plays a shot during second day’s play of the 4th and last cricket test match of the series between India and England, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Friday, March 5, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI03_05_2021_000019A)

India Vs England 4th Test: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam ul Haq) ने कहा, 'पंत (Rishabh Pant) पर प्रेशर का कोई असर नहीं पड़ता है. यह खिलाड़ी दबाव मुक्त होकर अपना स्वाभाविक खेलता है. उन्होंने कहा कि सहवाग (Virender Sehwag) को भी कोई फर्क नहीं पड़ता था कि पिच कैसी है.

विज्ञापन

India Vs England 4th Test: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैड के बीच खेले जा रहे चौथे व अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने कल शानदार शतक लगाया. पंत की 118 गेंद में 101 रन की पारी से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी बढ़त लेने में सफल रही. वहीं पंत के इस पारी के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam ul Haq) ने भी उनकी तारीफ की है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा, ‘पंत पर प्रेशर का कोई असर नहीं पड़ता है. यह खिलाड़ी दबाव मुक्त होकर अपना स्वाभाविक खेलता है. स्पिन और फॉस्ट बॉलर दोनों को निशाना बनाता है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा कि सहवाग (Virender Sehwag) को भी कोई फर्क नहीं पड़ता था कि पिच कैसी है, बॉलिंग कैसी है. वह भी वह अपना नेचुरल स्ट्रोक खेला करते थें.

Also Read: Road Safety World Series 2021: वीरेंद्र सहवाग ने 35 बॉल में जड़े 80 रन, भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया

बता दें कि रिषभ पंत के आकर्षक शतक और वॉशिंगटन सुंदर के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने तीसरे सत्र में शानदार वापसी की. पंत ने 118 गेंदें खेलकर 101 रन बनाये और सुंदर (नाबाद 60) के साथ सातवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की. वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आठवीं बार जीरो पर आउट हुए हैं. उन्हें बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर बेन फॉक्स ने लपका.

इससे पहले बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी आठ बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. अगली बार शून्य पर आउट होते ही विराट सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे. साथ ही वे वर्ल्ड लेवल पर तीसरे नंबर पर पहुंच जायेंगे. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग 13 बार शून्य पर आउट होकर टॉप पर काबिज हैं. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं, जो 10 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola