India vs Australia: लंबी छुट्टी पर जाने से पहले विराट कोहली ने भारत के शर्मनाक स्कोर को और शर्मसार किया

Ind vs Aus 1st Test Live Cricket Score Streaming Online Today Match, India vs Australia, Sony Ten 3, Sony Ten 1, Sony Liv Live Match एडीलेड : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) लंबी छुट्टी पर जाने वाले हैं. पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली छुट्टी पर चले जायेंगे. भारत को अपने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) दौरे में चार टेस्ट मैच खेलने हैं. लेकिन एक टेस्ट के बाद विराट भारत लौट जायेंगे. पहले टेस्ट के तीसरे दिन आज चमत्कारिक ढंग से ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया और पूरी टीम 36 रन के अब तक न्यूनतम स्कोरा पर पवेलियन लौट गयी. इसके बाद विराट की चहुंओर आलोचना होने लगी.
एडीलेड : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) लंबी छुट्टी पर जाने वाले हैं. पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली छुट्टी पर चले जायेंगे. भारत को अपने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) दौरे में चार टेस्ट मैच खेलने हैं. लेकिन एक टेस्ट के बाद विराट भारत लौट जायेंगे. पहले टेस्ट के तीसरे दिन आज चमत्कारिक ढंग से ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया और पूरी टीम 36 रन के अब तक न्यूनतम स्कोरा पर पवेलियन लौट गयी. इसके बाद विराट की चहुंओर आलोचना होने लगी.
भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन पहले सत्र में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गयी. भारतीय टीम ने जब नौ विकेट पर 36 रन बनाये थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी जिससे पारी वहीं पर समाप्त हो गयी. ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 90 रन बनाने हैं.
भारत का यह अब तक का सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले भारत ने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में 42 रन का सबसे छोटा स्कोर बनाया था. टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड न्यूजीलैंड के नाम पर है, जिसने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ आकलैंड में 26 रन बनाये थे. अब भारत के इस छोटे स्कोर पर विराट को जमकर आलोचना हो रही है.
Also Read: IND vs AUS 1st Test: टेस्ट में फेल हो जायेंगे विराट कोहली? कंगारू बना रहे हैं खास प्लान
आलोचकों का कहना है कि विराट कोहली को घर लौटने की इतनी जल्दी है कि वह पांच दिन के टेस्ट मैच को तीन दिन में ही खत्म कर देना चाहते हैं. वह भी हारकर. विराट अभी से छुट्टी पर चले गये हैं. दूसरी पारी में विराट की सेना का कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया. यहां तक कि कई बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये. इस टेस्ट के बाद विराट अपनी पत्नी के साथ समय बिताने भारत आ जायेंगे.
विराट कोहली पिता बनने वाले हैं. इस कीमती समय को वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बिताना चाहते हैं. इसलिए ही उन्होंने बीसीसीआई से पितृत्व अवकाश की मांग की थी. बीसीसीआई ने उनकी छुट्टी मंजूर कर ली है. हालांकि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच गये हैं और दूसरे टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीद जतायी जा रही है. लेकिन आज शमी के चोटिल होने से उनके खेलने पर संशय है.
Posted by: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




