ePaper

IND vs AUS 1st Test: टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर क्यों हो रही है 1947 की बात, जानें पूरा मामला

Updated at : 19 Dec 2020 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS 1st Test: टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर क्यों हो रही है 1947 की बात, जानें पूरा मामला

Adelaide:India's captan Virat Kohli directs his fielders on the third day of their cricket test match against Australia at the Adelaide Oval in Adelaide, Australia, Saturday, Dec. 19, 2020..AP/PTI Photo(AP19-12-2020_000077A)

Ind vs Aus 1st Test Live Cricket Score Streaming Online Today Match, India vs Australia, Sony Ten 3, Sony Ten 1, Sony Liv एडीलेड : ऑस्ट्रेलिया ने गुलाबी गेंद से खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट में जबर्दस्त वापसी करते हुए तीसरे ही दिन मेहमान टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी है. भारत को ये हार सदियों तक याद रहेगा. ऐसा 1947 में हुआ था, जब लाला अमरनाथ की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट मैच खेलने गयी थी. उस समय पूरी टीम एक पारी में 58 रन ही आउट हो गयी थी. लेकिन एडीलेड में तो विराट की सेना 36 रन के न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गयी.

विज्ञापन

एडीलेड : ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने गुलाबी गेंद से खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट में जबर्दस्त वापसी करते हुए तीसरे ही दिन मेहमान टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी है. भारत को ये हार सदियों तक याद रहेगा. ऐसा 1947 में हुआ था, जब लाला अमरनाथ (Lala Amarnath) की अगुवाई में टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट मैच खेलने गयी थी. उस समय पूरी टीम एक पारी में 58 रन ही आउट हो गयी थी. लेकिन एडीलेड में तो विराट की सेना 36 रन के न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गयी.

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन भारत 93 रन बनाकर भारत की ओर से दिये गये 90 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया. इससे पहले एक पारी में भारत ने सबसे कम 42 रन बनाये थे. 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत एक पारी में 42 रन पर ऑल आउट हो गयी थी. यह भारत का अबतक का सबसे कम स्कोर था.

वहीं 1947 में लाला अमरनाथ की टीम जब पहला टेस्ट मैच खेलने ऑस्ट्रेलिया गयी थी. तब ऑस्ट्रेलिया के टीम ने सर ब्रैडमैन की अगुवाई में 382 रन बनाये थे. बाद में भारत की पूरी टीम 58 के स्कोर पर आउट हो गयी. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फॉलोऑन दिया और टीम सिर्फ 98 रनों पर सिमट गयी. लेकिन एक बार ये हुई की भारत के तीन बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े को पार करने में सफल रहे. वह मैच भारत 226 रनों से मैच हार गया था.

Also Read: India vs Australia: लंबी छुट्टी पर जाने से पहले विराट कोहली ने भारत के शर्मनाक स्कोर को और शर्मसार किया

एडीलेड टेस्ट की बार करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 244 रन बनाये. जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारतीय गेंदबातों ने 191 रन पर ही रोक दिया. उसके बाद दूसरे ही दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरूआत की. पहली पारी में शून्य पर आउट हुए पृथ्वी साव ने इस बार भी निराश किया. 4 रन के निजी स्कोर पर वे पवेलियन लौट गये. उसके बाद क्या, तीसरे दिन पतझड़ की तरह भारत के विकेट गिरने लगे. 36 रन के शर्मनाक न्यूनतम स्कोर पर भारत की पूरी टीम आउट हो गयी.

जब साउथ अफ्रीका का कोई खिलाड़ी नहीं बना पाया था 10 रन

पहली बार 1924 में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम में से कोई भी बल्लेबाज 10 रन नहीं बना सका था. दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला इंग्लैंड से था. अभी भारत के साथ भी यह हुआ. भारत का एक भी बल्लेबाज 10 रन नहीं बना पाया. यहां तक की कप्तान कोहली का बल्ला भी कोई कमाल नहीं दिखा पाया. तीन बल्लेबाज तो शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गये. पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड गेंदबाजी के आगे किसी की भी नहीं चली.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola