ePaper

IND vs WI: जब अपने आइकन विवियन रिचर्ड्स से मिले Virat Kohli, कैसा था उनका रिएक्शन जानिए यहां

Updated at : 10 Jul 2023 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs WI: जब अपने आइकन विवियन रिचर्ड्स से मिले Virat Kohli, कैसा था उनका रिएक्शन जानिए यहां

IND vs WI Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने स्पोर्ट्स आइकन विवियन रिचर्ड्स से हुई मुलाकात को याद किया है.

विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला डोमिनिका के विंडसर पार्क क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. इस मैच से पहले भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने स्पोर्ट्स आइकन विवियन रिचर्ड्स से हुई मुलाकात को याद किया है. कोहली ने उस मुलाकात को याद करते हुए बताया कि 2016 दौरे के पहले मैच में एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में अपना दोहरा शतक बनाया था. इसके बाद उनसे मिलना बहुत खास था.

जब विवियन रिचर्ड्स से मिले थे विराट कोहली

स्टार स्पोर्ट्स के फॉलो द ब्लूज शो में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने विवियन रिचर्ड्स से हुई मुलाकात को याद किया. विराट ने कहा कि मैंने एंटीगुआ में अपना पहला टेस्ट दोहरा शतक लगाया था. मैंने यह दोहरा शतक सर विवियन रिचर्ड्स के सामने लगाया था. मेरे लिए यह बहुत खास पल था. इस शतक के बाद रिचर्ड्स शाम को मुझसे मिले और मुझे बधाई दी. मेरे लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

गौरतलब है कि 2011 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें तीसरा टेस्ट डोमिनिका में खेला गया था और यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. इस मैच की पहली पारी में राहुल द्रविड़ ने 5 और दूसरी पारी में 34 रन बनाए थे. वहीं सिर्फ एक पारी खेलने वाले विराट कोहली ने 30 रन बनाने में कामयाब रहे थे. तीसरे टेस्ट में ड्रॉ के साथ भारत ने ये सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली थी.

टेस्ट के बाद वनडे और टी20 में होगा मुकाबला

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 2 टेस्ट मैचों के बाद 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई, गुरुवार से होगी. इसके बाद 3 अगस्त, गुरुवार से टी20 सीरीज का आगाज होगा. इस दौरे पर टीम इंडिया आखिरी मैच 13 अगस्त, रविवार को फ्लेरिडा में खेलेगी. वहीं, इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे हैं.

Also Read: IND vs WI: ‘कभी सोचा न था’, कोहली ने याद किया 2011 का आखिरी डोमिनिका टेस्ट, कोच द्रविड़ के लिए लिखा भावुक नोट

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola