India vs Pakistan: पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, देखें उनका प्रदर्शन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Oct 2023 11:56 AM

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर मोहम्मद रिजवान इस समय दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में सुमार हैं. कई मौकों पर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाया है. वनडे में इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रिजवान चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में खेला जाएगा. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले का इंतजार क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से कर रहे थे. अबतक 11 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत-पाक मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर होता है. जब दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो सड़कें वीरान हो जाती हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अबतक दो-दो मैच खेल चुकी हैं, जिसमें दोनों को जीत मिली है. आज के मैच में दोनों टीमें बढ़त लेने की कोशिश में रहेंगी. इसलिए मुकाबला धमाकेदार होने का अनुमान लगाया जा रहा है. पाकिस्तान में कई ऐसे धाकड़ खिलाड़ी हैं, जिनसे भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत है.

undefined

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर मोहम्मद रिजवान इस समय दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में सुमार हैं. कई मौकों पर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाया है. वनडे में इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रिजवान चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके बल्ले से इस साल 18 मैचों की 17 पारियों में कुल 827 रन निकल चुके हैं. जिसमें उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप के दोनों मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 68 और श्रीलंका के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली थी.

undefined

बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं. रैंकिंग में टॉप पर चल रहे हैं. उनका बल्ला शानदार फॉर्म में है. भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन भी बेहतरीन रहता है. हालांकि मौजूदा वर्ल्ड कप में नाम के अनुरूप उनका प्रदर्शन अबतक नहीं दिखा है. नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने केवल 5 रन की पारी खेली थी और श्रीलंका के खिलाफ केवल 10 रन बना पाए थे. लेकिन इसके बावजूद भारत को इस खिलाड़ी से सावधान रहने की जरूरत है. इस साल वनडे में बाबर आजम के बल्ले से कुल 760 रन निकल चुके हैं और सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे चल रहे हैं.

undefined

हारिस रऊफ

इसके अलाव हारिस रऊफ से भी भारतीय खिलाड़ियों को सावधान रहना होगा. दो मैचों में अबतक पांच विकेट ले चुके हैं. इस साल रऊफ 15 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं.

undefined

अब्दुल्ला शफीक

अब्दुल्ला शफीक पाकिस्तान के धाकड़ ओपनर हैं. उनका प्रदर्शन मौजूदा वर्ल्ड कप में अबतक शानदार रहा है. नीदरलैंड के खिलाफ हालांकि उन्हें मौका नहीं मिला था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 103 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

undefined

सऊद शकील

सऊद शकील बैटिंग ऑलराउंडर हैं. बल्ले और गेंद दोनों से उनका प्रदर्शन शानदार रहता है. मौजूदा वर्ल्ड कप में भी वो काफी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं. नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 52 गेंदों में 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी और श्रीलंका के खिलाफ 31 रन की पारी खेली थी.

undefined

शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी काफी मजबूत है. उनकी गेंदबाजी आक्रमण को शाहीन अफरीदी धार प्रदान करते हैं. अफरीदी ने मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है और दो मैचों में दो विकेट ले चुके हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola