IND vs NZ T20I : डेब्यू मैच में हर्षल का कमाल, पंत के छक्के से भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा

Ranchi: Indian bowler Harshal Patel celebrates with his teammates after dismissing New Zealand batsman Daryl Mitchell during their 2nd Twenty20 cricket match at JSCA International Stadium Complex in Ranchi, Friday, Nov. 19, 2021. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI11_19_2021_000309B)
टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिशेल ने शानदार शुरुआत की.भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद केएल राहुल (65) और कप्तान रोहित शर्मा (55) की अर्धशतकीय पारियों से न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया.
रांची : रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गये दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदकर भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है. तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला कोलकाता में 21 नवंबर को खेला जायेगा. हर्षल पटेल ने आज के मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और पहले ही मैच में अपना कमाल दिखा दिया. उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड को बड़ा नुकसान पहुंचाया.
टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने आयी न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिशेल ने शानदार शुरुआत की. न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 64 रन बनाये जिससे लग रहा था कि टीम 180 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर लेगी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन पर अंकुश लगाया जिसमें रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी ने मध्य के ओवरों में कमाल कर दिया.
भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद केएल राहुल (65) और कप्तान रोहित शर्मा (55) की अर्धशतकीय पारियों से न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. भारत ने जयपुर में पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था. मैच शुरू होने से पहले ही मैदान पर ओस गिर चुकी थी लेकिन इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी की जिससे न्यूजीलैंड की टीम छह विकेट पर 153 रन ही बना सकी.
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की. इस जीत में ट्रेंट बोल्ट के 10वें ओवर में रोहित को जीवनदान देने का भी अहम योगदान रहा. ऋषभ पंत (छह गेंद में नाबाद 12) ने 18वें ओवर में लगातार दो छक्के जमाकर टीम को जीत दिलायी. वेंकटेश अय्यर भी 12 रन (11 गेंद दो चौके) बनाकर नाबाद रहे. भारत के तीनों विकेट न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी (चार ओवर में 16 रन देकर) ने झटके. राहुल (49 गेंद में छह चौके और दो छक्के) और रोहित (36 गेंद में एक चौका और पांच छक्के) ने पहले विकेट के लिए 80 गेंद में 117 रन की भागीदारी से टीम को बेहतरीन शुरूआत करायी.
दस ओवर में टीम का स्कोर 79 रन था. इसके बाद राहुल ने 40 गेंद में चार चौके और दो छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया. फिर दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 70 गेंद में 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई. भारत को पहला झटका 14वें ओवर में लगा जब राहुल न्यूजीलैंड के कप्तान साउदी की धीमी ऑफकटर गेंद को ऊंचा खेलकर डीप स्क्वायर लेग में कैच आउट हुए. वेंकटेश अय्यर क्रीज पर उतरे. रोहित ने फिर एडम मिलने पर छक्का लगाकर 35 गेंद में पांच छक्के और एक चौके से अपना अर्धशतक पूरा किया.
साउदी ने फिर धीमी गेंद पर रोहित की 55 रन की पारी समाप्त की जिनका कैच मार्टिन गुप्टिल ने लपका. पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव (01) दो गेंद खेलकर बोल्ड होकर साउदी का तीसरा शिकार बने. इससे पहले भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को एक-एक विकेट मिला. न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (15 गेंद में 31 रन) और डेरिल मिशेल (31 रन) की बदौलत अच्छी शुरूआत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




