ePaper

IND vs AUS: भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमें अभ्यास की जरूरत नहीं'

Updated at : 02 Jan 2023 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS: भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमें अभ्यास की जरूरत नहीं'

IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि विदेशी दौरों से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने की उनकी रणनीति भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भी कारगर साबित होगी.

विज्ञापन

IND vs AUS Test Series 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम फरवरी 2023 में भारत का दौरा करेगी. जहां ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज से एक सप्ताह पहले ही भारत आएगी. ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 19 साल में पहली बार भारत में सीरज जीतना है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड (Andrew McDonald) का मानना है कि विदेशी दौरों से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने की उनकी रणनीति भारत के खिलाफ सीरीज में भी कारगर साबित होगी.

‘भारत जाकर अभ्यास मैच खेलने की जरूरत: मैकडोनाल्ड

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच मैकडोनाल्ड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एक बड़ा बयान दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अभ्यास मैच खेलने की संभावना नहीं है. कोच मैकडोनाल्ड ने कहा कि ‘भारत जाकर अभ्यास मैच खेलने और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने से अधिक महत्वपूर्ण मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रहना है.’ कोच ने कहा कि ‘हमने विदेशी दौरों पर पिछली कुछ सीरीज में अभ्यास मैच नहीं खेलने की रणनीति अपनायी है. हमें लगता है कि हमारी टीम को इस तरह के मैच अभ्यास की जरूरत नहीं है. हम पहले टेस्ट मैच से एक सप्ताह पूर्व ही भारत जायेंगे. हम तैयारियों पर बहुत अधिक समय खर्च नहीं करना चाहते हैं.’

पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनाई थी यह रणनीति

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का पिछले साल मार्च में पाकिस्तान दौरे के समय अपनायी गयी इसी तरह की रणनीति कारगर साबित हुई थी और तब उसने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान मेलबर्न में शिविर में विशेष रूप से तैयार पिचों पर अभ्यास किया और वह रावलपिंडी में खेले गये पहले टेस्ट में से एक सप्ताह पूर्व ही पाकिस्तान पहुंचा था. मैकडोनाल्ड ने कहा कि ‘हमें लगता है कि तैयार होने और चार टेस्ट मैचों की पूरी सीरीज के दौरान फिटनेस बरकरार रखने के लिए एक सप्ताह का समय पर्याप्त है. हमने ऐसा करके पाकिस्तान में सफलता हासिल की थी. हमने वहां पहले मैच से पूर्व काफी कम समय बिताया था.’ मैकडोनाल्ड ने कहा कि ‘हम अपनी परिस्थितियां तैयार कर सकते हैं. हमने पूर्व में पाकिस्तान दौरे से पहले ऐसा किया था. हमने ऐसे विकेट तैयार किये थे, जो हमारे उद्देश्य के अनुकूल थे.’

Also Read: IND vs SL: पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत और श्रीलंका की प्लेइंग XI, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2004-05 में जीती थी सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने इस बार भारत दौरे से पहले उन खिलाड़ियों के लिए सिडनी में तीन दिवसीय शिविर लगाने की योजना बनायी है, जो बिग बैश लीग में नहीं खेल रहे हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत में आखिरी बार 2004-05 में एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी. वह 2017 में पुणे में पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज जीतने की स्थिति में पहुंचा था, लेकिन विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शानदार वापसी करके 2-1 से सीरीज अपने नाम कर दी थी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola