ePaper

IND vs AUS: श्रेयस अय्यर ने जड़ा शतक, वर्ल्ड कप से पहले पास किया फिटनेस टेस्ट

Updated at : 24 Sep 2023 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS: श्रेयस अय्यर ने जड़ा शतक, वर्ल्ड कप से पहले पास किया फिटनेस टेस्ट

Indore: Indian batter Shreyas Iyer plays a shot during the second ODI cricket match between India and Australia, in Indore, Sunday, Sept. 24, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI09_24_2023_000224B)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में धमाकेदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 90 गेंद पर 105 रनों की पारी खेली. अय्यर ने वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस साबित कर दी. अपनी पारी में अय्यर ने 11 चौके और दो छक्के लगाए.

विज्ञापन
undefined

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ दिया है. वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और शुभमन गिल के साथ 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी की.

undefined

श्रेयस अय्यर ने 90 गेंद पर 105 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में अय्यर ने 11 चौके और तीन छक्के लगाए. सीन एबट की गेंद पर एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अय्यर बाउंड्री पर मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच हो गये.

undefined

अय्यर ने दूसरे मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद भारतीय पारी को संभाला. उनके इस प्रयास से टीम ने 30 ओवर में 200 का आंकड़ा पार किया. पिछले 11 पारियों में श्रेयस के बल्ले से यह पहला शतक निकला है.

undefined

चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी करने वाले अय्यर की फिटनेस को लेकर कई सवाल होते रहे हैं. एशिया कप के दौरान भी चोट की वजह से वह कुछ मुकाबले नहीं खेल पाए.

undefined

वर्ल्ड कप के पहले श्रेयस अय्यर की इस पारी से भारतीय टीम प्रबंधन को काफी खुशी हुई होगी. श्रेयस वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और उनके कंधों पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी डाली गयी है. एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में श्रेयस से टीम को काफी उम्मीदें हैं.

undefined

मैच के दौरान हालांकि अय्यर को अपनी बायीं कलाई का कई बार मसाज कराते देखा गया. शतक के बाद भी फिजियो ने उनके कलाई की मसाज की. इसके बावजूद अय्यर काफी मजबूती से बल्लेबाजी करते देखे गये. उन्होंने अपनी पारी में कई शानदार शॉट खेले.

undefined

श्रेयस अय्यर ने अपने पिछले 11 पारियों में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 97.71 के स्ट्राइक रेट और 58.36 की औसत से कुल 642 रन बनाए हैं. उन्होंने अपनी 11 पारियों में केवल एक शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं.

undefined

Shreyas Iyerश्रेयस अय्यर का नंबर 3 पर वनडे में बल्लेबाजी करते हुए बनाए रन

  • 9 (27 गेंद)

  • 88 (70 गेंद)

  • 65 (63 गेंद)

  • 54 (57 गेंद)

  • 63 (71 गेंद)

  • 44 (34 गेंद)

  • 80 (76 गेंद)

  • 49 (59 गेंद)

  • 82 (102 गेंद)

  • 3 (8 गेंद)

  • 105 (90 गेंद)

undefined

मैच की बात करें तो भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा है. भारत को पहला झटका रुतुराज गायकवाड़ के रूप में 16 रन के स्कोर पर लगा था. उसके बाद अय्यर और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की. अय्यर के बाद गिल ने शतक जड़ा. गिल 105 रन बनाकर आउट हुए.

undefined

भारत ने 36 ओवर की समाप्ति पर दो विकेट खोकर 250 से अधिक रन बना चुका है. 300 के पार कुल स्कोर की उम्मीद की जा रही है. केएल राहुल और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola