आईसीसी विश्वकप 2023 : टीम, वेन्यू, प्राइज मनी सहित ये बड़ी बातें आपके लिए जानना है जरूरी…

Updated:
विज्ञापन
आईसीसी विश्वकप 2023 : टीम, वेन्यू, प्राइज मनी सहित ये बड़ी बातें आपके लिए जानना है जरूरी…

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, इस ग्राउंड पर टूर्नामेंट का पहला मैच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा. साथ ही कई अहम मैच जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी शामिल है इस ग्राउंड पर खेला जाएगा. विश्वकप का फाइनल भी इसी स्टेडियम में होना है.

विज्ञापन

क्या आप एक क्रिकेट प्रेमी हैं? अगर हां तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस बार के आईसीसी विश्वकप में क्या खास है. कौन सी टीम इस इवेंट का हिस्सा है, प्राइज मनी क्या मिल रही है और मैच कहां आयोजित होंगे. अगर आप ग्राउंड पर जाकर मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं तो टिकटों की बिक्री से पूरी तरह अपडेट रहना भी आपके लिए बहुत जरूरी है, तो आइए हम आपको बताते हैं आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ी जरूरी बातें.

विश्वकप का हिस्सा हैं ये दस टीम
undefined

विश्वकप 2023 में इस बार दस टीमें हिस्सा ले रही हैं जो इस प्रकार है:-

  • अफगानिस्तान

  • ऑस्ट्रेलिया

  • बांग्लादेश

  • इंग्लैंड

  • भारत

  • नीदरलैंड

  • न्यूजीलैंड

  • पाकिस्तान

  • दक्षिण अफ्रीका

  • श्रीलंका

undefined
विश्वकप के मैच इन दस ग्राउंड पर खेले जाएंगे

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, इस ग्राउंड पर टूर्नामेंट का पहला मैच पांच अक्टूबर को खेला जाएगा. साथ ही कई अहम मैच जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी शामिल है इस ग्राउंड पर खेला जाएगा. विश्वकप का फाइनल भी इसी स्टेडियम में होना है. इस स्टेडियम की क्षमता एक लाख 32 हजार दर्शकों की है.

undefined
Also Read: World Cup 2023: वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पांच बल्लेबाज, देखें रिकॉर्ड्स

चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू

विश्वकप के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान का मुकाबला आॅस्ट्रेलिया की टीम से होगा. दोनों ही टीमें मजबूत हैं, इसलिए यह मैच काफी अहम होगा. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 26 अक्टूबर को यहां मैच खेला जाएगा.

undefined

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में कुल पांच मैच खेले जाएंगे. भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच भी इसी स्टेडियम में आठ अक्टूबर को खेला जाएगा.

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा. इसके अलावा भारत और अफगानिस्तान के बीच भी मैच खेला जाना है.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, धर्मशाला

धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड पर पहला मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को भी मैच खेला जाएगा.

undefined

ईडन गार्डन, कोलकाता

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद यह हिंदुस्तान का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जहां 70 हजार से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है. यहां इस बार विश्वकप के कुल चार मैच खेले जाएंगे, जिनमें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच नवंबर को मैच खेला जाना है. साथ ही इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच यहां मैच खेला जाना है.

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, लखनऊ

यह लखनऊ का नया स्टेडियम है. यहां आईपीएल के दौरान मैच खेले गए हैं. विश्वकप के दौरान यहां 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बची खेला जाएगा. इसके अलावा आॅस्ट्रेलिया और श्रीलंका के साथ भी मैच खेला जाएगा.

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई भारत के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम में से एक है. यहां इंग्लैंड -दक्षिण अफ्रीका के अतिरिक्त भारत और श्रीलंका के बीच दो नवंबर को मैच खेला जाना है.

महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, पुणे

महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, पुणे में भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. इसके अतिरिक्त यहां कुल पांच मैच विश्वकप के दौरान खेले जाएंगे.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

राजीव गांधी स्टेडियम की क्षमता 40 हजार की है. इस स्टेडियम में कुल तीन मैच खेले जाएंगे. लेकिन यहां भारत का कोई मैच नहीं होना है, लेकिन पाकिस्तान के दो मैच इस ग्राउंड पर खेले जाएंगे.

undefined
रिजर्व डे

क्रिकेट विश्व कप 2023 के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए एक-एक रिजर्व डे रखा गया है. पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाना है. अगर मैच किसी कारण नहीं हो पाया तो वह 16 नवंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को खेला जाना है. अगर मैच नहीं हो पाया, तो 17 नवंबर को रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा. 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाना है. इसके लिए भी 20 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है.

सभी 10 टीम के खिलाड़ियों की सूची
  1. भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन , सूर्यकुमार यादव.

  2. ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क.

  3. इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

  4. पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.

  5. न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग.

  6. दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स.

  7. श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा.

  8. बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.

  9. अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक.

  10. नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज़ अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.

प्राइज मनी
undefined

आईसीसी विश्वकप विजेता टीम पर धनवर्षा के लिए तैयार है. विश्व कप विजेता को आईसीसी 40 लाख डॉलर (लगभग 33.17 करोड़ रुपये) का प्राइज मनी देगी जबकि उपविजेता को 20 लाख डॉलर (लगभग 16.58 करोड़ रुपये) का पुरस्कार मिलेगा. आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 में खेले जाने वाले सभी 48 मैच के लिए पुरस्कार राशि और प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की है. सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को आठ लाख डॉलर (लगभग 6.63 करोड़ रुपये) मिलेंगे. नॉकआउट चरण में पहुंचने में नाकाम रहने वाली टीमों को एक लाख डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये) मिलेंगे. ग्रुप चरण के मैचों के विजेता को 40,000 डॉलर (लगभग 33.17 लाख रुपये) का पुरस्कार मिलेगा.

Also Read: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐतिहासिक फैसला, खिलाड़ियों की मैच फीस में 50 प्रतिशत की वृद्धि
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola