ICC Womens T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप के जश्न में डूबा गूगल, शेयर किया अनोखा डूडल

ICC Womens T20 World Cup
ICC Womens T20 World Cup: बांग्लादेश महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला के बीच मुकाबले के साथ ही महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है. पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत के साथ शानदार आगाज किया है.
ICC Womens T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप भले ही यूएई में खेला जा रहा है, लेकिन इसका जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. दर्शकों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था. क्रिकेट फैन्स की खुशी में गूगल भी शामिल हो चुका है. गूगल ने अनोखा डूडल बनाकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत का जश्न मनाया.
गूगल ने बनाया अनोखा डूडल
गूगल ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर जो डूडल तैयार किया है, उसमें तीन महिला खिलाड़ी नजर आ रही हैं. एनिमेटेड तस्वीरों में जो खिलाड़ी नजर आ रही हैं, उसमें एक बल्लेबाजी करती दिख रही है, तो दूसरा शानदार कैच लपकते नजर आ रही है. तीसरे खिलाड़ी को गूगल ने अपने डूडल में जश्न मनाते दिखाया है.
पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया
महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने थीं. जिसमें बांग्लादेश की टीम ने स्कॉलैंड को 16 रनों से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 7 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 103 रन ही बना पाई. इस तरह बांग्लादेश की टीम ने वर्ल्ड कप के पहले मैच को ही जीत लिया. बांग्लादेश की ओर से शाति रानी ने 29, सोभना मोस्तरी 36, मुर्शिदा खातून 12, कप्तान और विकेटकीपर निगार सुल्ताना ने 18 रनों की पारी खेली. फ़हीमा ख़ातून ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली. वहीं स्कॉटलैंड की ओर से विकेट कीपर सारा ब्राइस ने 49 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पायीं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से भारतीय टीम शुरू करेगी अपने अभियान की शुरुआत
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










