ePaper

इब्राहिम जादरान ने शतक जड़कर दर्ज किया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले अफगानी क्रिकेटर बने

Updated at : 07 Nov 2023 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
इब्राहिम जादरान ने शतक जड़कर दर्ज किया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले अफगानी क्रिकेटर बने

Mumbai: Afghanistan’s Ibrahim Zadran plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and Australia at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Tuesday, Nov. 7, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI11_07_2023_000181B)

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने वर्ल्ड कप में पहला शतक जड़ा. मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 129 रनों की पारी खेली. वह पहले अफगानी क्रिकेटर बन गए, जिसने वर्ल्ड कप में शतक जड़ा हो.

विज्ञापन
undefined

इब्राहिम जादरान ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ दिया. जादरान वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले पहले अफगानिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने 131 गेंद पर 101 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया.

undefined

सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान पारी की शुरुआत में क्रीज पर आए ओर अंत तक जमे रहे. उन्होंने नाबाद 129 रनों की पारी खेली. अपने 143 गेंद की पारी में उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के लगाए. उन्होंने राशिद के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की.

undefined

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

20 साल 282 दिन – मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश), कार्डिफ, 2005

21 वर्ष 138 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत), कोलंबो आरपीएस, 1994

21 वर्ष 309 दिन – डेविड गॉवर (इंग्लैंड), मेलबर्न, 1979

21 वर्ष 330 दिन – इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान), मुंबई 2023 वर्ल्ड कप

21 वर्ष 341 दिन – क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका), सिडनी, 2014

undefined

वनडे विश्व कप में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

20 वर्ष 196 दिन – पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) बनाम नीदरलैंड, कोलकाता, 2011

21 वर्ष 76 दिन – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्टइंडीज, जयपुर, 1996

21 वर्ष 87 दिन – अविष्का फर्नांडो (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2019.

21 वर्ष 330 – इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2023.

22 वर्ष 106 दिन – विराट कोहली (भारत) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011

22 वर्ष 300 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत) बनाम केन्या, कटक, 1996

undefined

अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक वनडे शतक

6 – मोहम्मद शहजाद

5 – रहमानुल्लाह गुरबाज़

5 – रहमत शाह

5 – इब्राहिम जादरान

undefined

विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

101* – इब्राहिम जादरान बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2023.

96 – समीउल्लाह शिनवारी बनाम स्कॉटलैंड, डुनेडिन, 2015

87 – इब्राहिम जादरान बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023

86 – इकराम अलीखिल बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019

80 – हशमतुल्लाह शाहिदी बनाम भारत, दिल्ली, 2023

80 – रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

undefined

मैच की पूर्व संध्या पर सचिन तेंदुलकर की हौसलाअफजाई से प्रेरित 21 साल के इब्राहिम जादरान ने शतक जड़ा और टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 291 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

undefined

अफगानिस्तान की टीम अंतिम पांच ओवर में 64 रन जोड़ने में सफल रही. राशिद खान ने डेथ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए. चार साल पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 21 साल के जादरान ने वानखेड़े स्टेडियम में अपनी टीम के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने सिर्फ 26वें मैच में पांचवां शतक जड़ा.

undefined

जादरान ने पारी के ब्रेक के दौरान कहा कि कल सचिन तेंदुलकर के साथ मेरी अच्छी चर्चा हुई, उन्होंने अपने कई अनुभव साझा किए. अपने अनुभव साझा करने और मुझे काफी आत्मविश्वास देने के लिए मैं उनका आभारी हूं.

undefined

गेंदबाजों को विकेट से मदद नहीं मिल रही थी और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने सतर्क शुरुआत की. रहमानुल्लाह गुरबाज (21) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जब उन्होंने आठवें ओवर में जोश हेजलवुड(39 रन पर दो विकेट) पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर मिशेल स्टार्क को आसान कैच थमाया.

undefined

जादरान और रहमत शाह (30) ने दूसरे विकेट के लिए 100 गेंद में 83 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला और अफगानिस्तान के लिए अच्छा मंच तैयार किया. बीच के ओवरों में अजमतुल्लाह उमरजई ने 18 गेंद में दो छक्कों और एक चौके से 22 रन की पारी खेलकर रन गति में इजाफा करने की कोशिश की.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola