हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री, सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका

Updated:
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री, सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका

Pune: India’s bowler Hardik Pandya attempts to stop the ball during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI10_19_2023_000115A)

हार्दिक पांड्या की कमी पूरी करने के लिये टीम में छठे नंबर पर उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को उतारा गया है जबकि पांच गेंदबाज खेल रहे हैं. मोहम्मद शमी के शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम को बतौर गेंदबाज पांड्या की कमी नहीं खली है.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया को सेमीफाइनल से पहले तगड़ा झटका लगा. खबर है चोटिल हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं. बीसीसीआई ने पांड्या की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को स्क्वॉड में शामिल किया है.

undefined

हार्दिक पांड्या की कमी पूरी करने के लिये टीम में छठे नंबर पर उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को उतारा गया है जबकि पांच गेंदबाज खेल रहे हैं. मोहम्मद शमी के शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम को बतौर गेंदबाज पांड्या की कमी नहीं खली है.

undefined

भारत के स्टार हरफनमौला हार्दिक पांड्या 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी ही गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी थी.

undefined

पांड्या न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए. भारत को आखिरी लीग मैच नीदरलैंड से 12 नवंबर को बेंगलुरू में खेलना है. पांड्या इस समय बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं.

undefined

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पांड्या ने 3 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया था. जबकि बल्ले से नाबाद 11 रन बनाए थे. अफगानिस्तान मैच में पांड्या ने 7 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए थे. जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 6 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे.

undefined

बांग्लादेश के खिलाफ मैच हार्दिक पांड्या को कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में जैसे ही लगाया, अपने पहले ही ओवर में तीसरी गेंद पर पांड्या चोटिल हो गए. गेंद को पैर से रोकने की कोशिश में पांड्या को टखने में चोट लगी. उसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. उनके ओवर की बाकी बचे गेंद को विराट कोहली ने पूरा किया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola