ePaper

बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की मांग, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने बोला हमला

Updated at : 24 Oct 2023 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की मांग, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने बोला हमला

Chennai: Pakistan's captain Babar Azam plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and Afghanistan, at MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Monday, Oct. 23, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_23_2023_000160A)

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की अफगानिस्तान से करारी हार के बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की मांग तेज हो गई हैं. इस हार का जिम्मेदार बाबर को ही ठहराया जा रहा है. पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बाबर को कप्तानी से हटाने का मांग कर दी है.

विज्ञापन
undefined

अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तानी टीम को हराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ यह पाकिस्तान की पहली हार है. इस हार के बाद बाबर आमज को कप्तानी से हटाने की मांग तेज हो गयी है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने 49 ओवर में हासिल कर लिया.

undefined

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने टीम की विश्व कप में लगातार तीसरी हार के लिए कप्तान बाबर आजम और अन्य खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को दोषी ठहराया. कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर को कप्तानी से हटाकर शाहीन शाह अफरीदी को यह जिम्मेदारी सौंपने की अपील भी की.

undefined

वसीम अकरम, मिस्बाह उल हक, रमीज राजा, राशिद लतीफ, मुहम्मद हफीज, आकिब जावेद, शोएब मलिक, मोईन खान या शोएब अख्तर जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की हार के लिए बाबर को दोषी ठहराया.

undefined

अफगानिस्तान ने सोमवार को चेन्नई में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर विश्व कप में उसके लिए मुश्किलें बढ़ा दी है. बाबर ने हार के बाद अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को बल्ला सौंपा था जो पूर्व क्रिकेटरों को नागवार गुजरा.

undefined

आकिब ने कहा कि बाबर की जगह अफरीदी को सीमित ओवरों के प्रारूपों में कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य है. बाबर सीमित ओवरों के क्रिकेट में खुद को अच्छा कप्तान साबित करने में नाकाम रहे हैं.’

undefined

अकरम ने कहा, ‘अफगानिस्तान के खिलाफ खिलाड़ियों का क्षेत्ररक्षण और हावभाव बहुत खराब था. वह 283 रन के अच्छे लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए. गेंदबाजी बेहद साधारण नजर आ रही थी जबकि क्षेत्ररक्षण का स्तर बहुत खराब था.’

undefined

बाबर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘आप जब भी क्षेत्ररक्षण करते हैं तो जज्बे के साथ ही करते हैं. मुझे टीम की ओर से कोई रवैया नजर नहीं आया. आपको गेंद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, अन्य विचारों पर नहीं. जब गेंद आती है, तो एक क्षेत्ररक्षक के रूप में आपको सक्रिय रहना होगा. ऐसे में मुझे लगता है कि एक क्षेत्ररक्षण इकाई के रूप में हम थोड़ा पीछे चल रहे हैं.’

undefined

पाकिस्तान की टीम शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो यह उसके लिए ‘करो या मरो’ जैसा मैच होगा. बाबर ने कहा कि उनकी टीम को बाकी मैचों में नये दृष्टिकोण की जरूरत है.

undefined

बाबर ने कहा, ‘हमें एक अलग योजना, एक अलग मानसिकता के साथ मैदान में उतरना होगा। हम टीम में सकारात्मक माहौल लाने की कोशिश करेंगे.’ उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम इस हार (अफगानिस्तान के खिलाफ) से सीखेंगे. इससे हमें काफी निराशा हुई है. हम सकारात्मक चीजों के बारे में बात करने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola